फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: AAP workers protested demanding protection of Kashmiri Pandits

Meerut: कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jun 2022 03:59 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।  

विज्ञापन
Meerut: AAP workers protested demanding protection of Kashmiri Pandits
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या, कश्मीर में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और मोदी सरकार की विफलता के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और कश्मीर के लोगों की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने  कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है, जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था उनके घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है उनकी हत्याएं की जा रही है। कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त है ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: मेरठ में 396 करोड़ का निवेश, 36 उद्यमियों का सम्मान, पढ़ें किसने कहां किया निवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। राहुल भट्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्ट और शिक्षिका रजनी बाला, बैंक मैनेजर विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित  पलायन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं।  

उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ़्तारी के बाद मोदी सरकार ने शिक्षा क्रांति के जनक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की योजना शुरू कर दी। तीन साल पहले एसीबी में की गई फर्जी शिकायत पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed