फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ground breaking ceremony: 396 crore investment in Meerut, 36 entrepreneurs honored, know who invested where

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: मेरठ में 396 करोड़ का निवेश, 36 उद्यमियों का सम्मान, पढ़ें किसने कहां किया निवेश

Sat, 04 Jun 2022 06:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jun 2022 06:02 PM IST
सार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मेरठ के 15 उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। लखनऊ में मेरठ से पहुंचे 15 उद्यमियों ने 118 करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Ground breaking ceremony: 396 crore investment in Meerut, 36 entrepreneurs honored, know who invested where
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मेरठ के भी 15 उद्यमियों का सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम का परतापुर उद्योग मंदिर में लाइव प्रसारण हुआ जहां 21 उद्यमियों ने 278 करोड़ के प्रोजक्ट प्रस्तुत किए। लखनऊ में मेरठ से पहुंचे 15 उद्यमियों ने 118 करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यानी जिले में कुल 396 करोड़ के निवेश करने वाले उद्यमियों को सम्मान मिला। 

विज्ञापन


 परतापुर उद्योग मंदिर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सांसद ने कहा कि कानून व्यवस्था और सिस्टम में सुधार से निवेश के लिए उद्यमी आगे आ रहे हैं। गंगा-युमना के दोआब में फूड प्रोसेसिंग का बड़ा मौका है।  
विज्ञापन


कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र और राज्य सरकार को भेजा गया है। डीएम दीपक मीणा, अपर उद्योग आयुक्त चैत्रा वी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, निपुन जैन, आईआईए मेरठ चैप्टर के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल सहित विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महायोजना-2031: मेरठ बनेगा नया औद्योगिक हब, 305 गांवों में होगा विस्तार, आप भी दे सकते हैं सुझाव

किसने कहां किया निवेश:
गुब्बारे का ऑटोमेटिक प्लांट लगाया
करीब 30 करोड़ की लागत से सजावट में प्रयोग होने वाले गुब्बारे का ऑटोमेटिक प्लांट तैयार किया है। इसमें 150 लोगों को रोजगार मिला। अगस्त 2022 से विदेश में भी गुब्बारे भेजे जाएंगे। - विनीत जैन, अरिहंत इंडस्ट्री।

100 करोड़ में नाले के पानी से बनाएंगे हाइड्रोजन
100 करोड़ की लागत से हाइड्रोजन और बायो सीएनजी बनाई जाएगी। परतापुर उद्योगपुरम में सम्मानित किया गया लेकिन लखनऊ भेजने के बारे में विभागीय अधिकारियों ने कुछ स्पष्ट नहीं बताया। - अजय मित्तल, बोन फायर सप्लाई लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड।

 200 लोगों को दिया रोजगार
 पैकेजिंग के लिए गत्ते के डिब्बे बनाने का प्लांट लगाया है। 50 करोड़ की लागत से कार्य शुरू किया है। 200 लोगों को रोजगार दिया है।  - महावीर अग्रवाल, मेरठ पैकेजिंग इंडस्ट्री।

50 करोड़ का खेल प्रोजेक्ट 
50 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट लगाए हैं।  खेल कोर्न होल, पिकल बॉल, फूस बॉल के साथ आउटडोर पूल टेबल भी बनाएंगे। - राकेश कोहली, स्टेग ग्रुप। 

यह भी पढ़ें:  Meerut: मवाना में टैक्सी चालक की घर में घुसकर हत्या, सामने आई ये वजह

बना रहे प्लास्टिक के बल्ले और गेंद
खेल में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का प्लांट लगाया है। इसमें प्लास्टिक के बल्ले, बॉल सहित अन्य सामान तैयार किया जा रहा है। - विशाल गुप्ता, शिव शक्ति प्लास्टिक।

गुणवत्ता के साथ बना रहे कॉस्मेटिक्स 
शैंपू, हेयर कलर के साथ अन्य कॉस्मेटिक्स तैयार किए जा रहे हैं। गुणवत्ता युक्त प्रोडक्ट बाजार में भी पसंद किए जा रहे हैं। - गौतम भल्ला, ऑरगेनिक बोटेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।

कर रहे रेलवे से जुड़े काम
 रेलवे ट्रैक टर्न आउट का निर्माण किया जा रहा है। 2.5 करोड़ की लागत से 2019 में प्रोजेक्ट शुरू किया। अब टेंडर पर कार्य करते हैं। -कर्ण सिंह, आल्ट ट्रैक इंनोवेशन।

स्टार्च बनाने का प्लांट लगाया
अब स्टार्च बनाने का प्लांट लगाया है। इसमें 2 करोड़ का निवेश किया है। 65 लोगों को रोजगार मिलेगा। -सुजात बिरडा, बिरडा एंटरप्राइज।

कोविड में बनाया ऑक्सीजन प्लांट
 कोविड के दौरान ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया। अब इसका 2 करोड़ की लागत से विस्तार कर रहे हैं। शहर के पंद्रह अस्पतालों में टैंक सिस्टम बनाया है। - सौरभ, मेडी ऑक्सी प्राइवेट लिमिटेड।

उर्वरक प्लांट का विस्तार
70 लोगों को उर्वरक प्लांट ने रोजगार दिया है। अब इसका 2 करोड़ की लागत से विस्तार कर रहे हैं। - रामदेव शर्मा, जीके फर्टिलाइजर।

खेती के लिए कर रहे काम
शहर में गुणवत्ता और सभी सरकारी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए खेतों में प्रयोग होने वाले फर्टीलाइजर बना रहे हैं। -रामगोपाल शर्मा, फर्टीकेम इंडिया।

 स्पोर्ट्स का सामान कर रहे तैयार
स्पोर्ट्स का सामान बना रहे हैं। कोविड के बाद अब उद्योग का विस्तार किया है। -नवीन दवार, कोकसन स्पोर्ट्स।

यह भी पढ़ें:  रफ्तार पर निर्माण: गुलधर से दुहाई तक बिछीं रैपिड रेल की पटरियां, ट्रायल के लिए जल्द पहुंचेगा पहला ट्रेन सेट 

शहर में बन रहे ट्रैक्टर पार्ट्स
सभी ट्रैक्टर कंपनियों के लिए स्पेयर पार्ट्स बना रहे हैं। कंपनी का विस्तार किया है। -आशीष, एसआर एग्रो इंडस्ट्रीज।

गत्ते के डिब्बे बनाने की फैक्टरी लगाई
 गत्ते के डिब्बे बनाने की फैक्टरी लगाई है। इनमें पैकिंग का सामान तैयार किया जा रहा है। -सौरभ, शिव इंडस्ट्रीज।

 इटली की तकनीक से बनाए बेयरिंग
बेयरिंग बनाने के लिए इटली की टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। शहर में रेलवे और मेट्रो के लिए बेयरिंग बनाए जा रहे हैं। -अश्वनी गुप्ता, सीको इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड। 
 
लखनऊ में इन्होंने किया 3 करोड़ से अधिक का निवेश
केटीआर इंटरनेशनल, बालाजी  इंजीनियरिंग इक्विपमेंट इंटरनेशनल लिमिटेड, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट, विजय वल्लभ एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड, आरसीपी डिस्टिलरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, चंदा चैरिटेबल ट्रस्ट, मंगरा रबर, प्रीमियम पैकेजिंग, वेदिक नेचुरोपैथी एंड वेलनेस विलेज, जयनारायण फैब्रिक प्राइवेट लिमिटेड, पशुपति टेक्सटाइल प्रिंट्स प्राइवेट लिमिटेड, संगल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, श्री बाहुबल ट्रेडर्स, आरसीपी डिस्टलरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed