फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: AAP protest regarding Adani case in Meerut

Meerut: अदाणी मामले को लेकर आप का प्रदर्शन, सोमेंद्र ढाका बोले, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

Tue, 07 Feb 2023 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Feb 2023 04:31 PM IST
सार

अदाणी ग्रुप की वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए और सरकार गौतम अदाणी का पासपोर्ट जब्त करे।

विज्ञापन
Meerut: AAP protest regarding Adani case in Meerut
आप का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आम आदमी पार्टी ने अदाणी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देश का सबसे बड़ा महाघोटाला करार दिया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने  मंडल मुख्यालय पर  प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति से) सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच और अदाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम  अदाणी के साथ-साथ सभी संबद्ध  महत्वपूर्ण लोगों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग की ।     

विज्ञापन

पश्चिम प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने  कहा की पिछले कुछ दिनों में देश के करोड़ों नागरिकों का  अदाणी की कम्पनी में साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपया डूब गया। लेकिन देश का दुर्भाग्य की प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ   अदाणी से अपनी दोस्ती निभाते रहे और देशवासियों के साथ विश्वासघात  किया।  जनता का ये पैसाअदाणी की कंपनी में एस.बी. आई, पंजाब नेशनल बैंक और एल. आई. सी के माध्यम से निवेश किया गया था लेकिन पैसा डूबने के बाद अब मोदी खामोश हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा पीएम ने देश के सारे संसाधन एक व्यक्ति गौतमअदाणी  को दे दिए जिसमें रेलवे, एयरवेज, कोयला, बिजली, पानी, सड़क, स्टील, तेल, सीमेंट गैस इत्यादि शामिल है. राष्ट्रवाद की आड़ में  मोदी-   अदाणी भ्रष्टाचार छुपा नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी दुनिया के दूसरे नंबर का अमीर बनने के बाद भी भारत के 15 टैक्स देने वालों की सूची में नहीं है।  उन्होंने कहा कि एल. आई. सी. 74 हज़ार करोड़ रुपया   अदाणी  को दिलवा दिया गया, एस बी आई से 35 हज़ार करोड़ रुपया कर्ज़ा दे दिया गया जबकि एक मज़दूर को अगर 35 हज़ार रूपये कर्ज़ा लेना हो तो उसकी चप्पल घिस जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed