खौफनाक: जमाने के डर से उजाड़ ली दुनिया, होटल के बाथरूम में मिलीं लाशें, आमिर-साजिदा की जिंदगी का दर्दनाक अंत
Meerut Suicide Case : आमिर और साजिदा एक दूसरे से निकाह करना चाहते थे। लेकिन जमाने के डर से दोनों ने होटल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी दुनिया उजाड़ ली। जिंदा तो एक-दूजे के नहीं हो सके लेकिन मौत को दोनों ने एक साथ गले लगा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा के सरधना रोड पर जेपी होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव बाथरूम में दुपट्टे से लटके मिले। दोनों की पहचान मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर (20) और साजिदा (19) के रूप में हुई।
वहीं, आत्महत्या की सूचना पर रतनपुरी थाना पुलिस और मृतकों के परिजन मेरठ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रियावली गांव के आमिर और शाहिदा के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। तीन दिन पहले दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया।
इसके बाद सोमवार को आमिर और साजिदा घर से भाग गए। बुधवार को साजिदा के चाचा आस मोहम्मद ने रतनपुरी थाने में आमिर और उसके चचेरे भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
वहीं, बुधवार शाम को आमिर और साजिदा सरधना रोड स्थित जेपी होटल पहुंचे। दोनों ने यहां आधार कार्ड की कॉपी दिखाकर कमरा ले लिया। दोनों के होटल में होने की जानकारी पर शाम सवा पांच बजे रतनपुरी पुलिस होटल पहुंची और कर्मचारियों से कमरा खुलवाने को कहा।
कर्मचारियों ने धक्का दिया तो कमरे का दरवाजा खुल गया। अंदर कमरे के बाथरूम में दोनों के शव कुंदे पर दुपट्टे से लटके हुए थे। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस होटल पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।