{"_id":"650424a6a926f503400efb2e","slug":"meerut-a-youth-sexually-assaulted-a-teenage-girl-in-bhawanpur-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: किशोरी को बहला-फुसलाकर लाया युवक, फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: किशोरी को बहला-फुसलाकर लाया युवक, फिर किया दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश
Fri, 15 Sep 2023 03:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:02 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ के भावनपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म किया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म किया गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने घर ले गया, जहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता का कहना है कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए मेरठ गया हुआ था। वह देर रात वापस घर पहुंचा तो उसकी बेटी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले जुनैद पुत्र शाहिद उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
बताया गया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को भावनपुर थाने पहुंच कर आरोपी खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में भावनपुर थाने के इंस्पेक्टर अतर सिंह का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल