{"_id":"6ab27ca49f64ba87d205d20c","slug":"meerut-a-young-man-in-kharkhoda-ended-his-life-by-consuming-a-poisonous-substance-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: खरखौदा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन गए थे बाहर, घर लौटे तो तड़पता हुआ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: खरखौदा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन गए थे बाहर, घर लौटे तो तड़पता हुआ मिला
Tue, 22 Sep 2026 06:33 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:33 PM IST
सार
मेरठ के खरखौदा स्थित गांव उलधन में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करने वाले असलम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव उलधन में मंगलवार को असलम (29) पुत्र नफीस ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव उलधन निवासी असलम टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के अन्य सदस्य काम पर चले गए थे। इसी दौरान असलम घर में अकेला था। परिजनों के वापस लौटने पर उन्हें असलम के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव की वीडियोग्राफी कराई और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
ये बोले सीओ
परिजनों से बात की जा रही है कि पहले शव का पोस्टमार्टम हो, यदि परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
-विश्व ज्योति राय, सीओ किठौर
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, मौत से पहले बोली- नहीं रह सकती तेरे बिना
परिजनों से बात की जा रही है कि पहले शव का पोस्टमार्टम हो, यदि परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।
-विश्व ज्योति राय, सीओ किठौर
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, मौत से पहले बोली- नहीं रह सकती तेरे बिना