फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A woman-son from Sweden and a student of St. Mary's, Corona positive, samples will be sent for investigation of Omicron

मेरठ: स्वीडन से आई महिला-बेटा और सेंट मेरीज का छात्र कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Sun, 26 Dec 2021 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 05:48 PM IST
सार

मेरठ में स्वीडन से आई 38 साल की महिला और 11 वर्षीय उनके बेटे को कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ता जा रहा है। अब जिले में कोरोना के 8 मरीज सक्रिय हो गए हैं। इनमें से चार विदेश से आए हुए हैं। गनीमत है कि अभी किसी को ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Meerut: A woman-son from Sweden and a student of St. Mary's, Corona positive, samples will be sent for investigation of Omicron
मेरठ मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में स्वीडन से आई 38 साल की महिला और 11 वर्षीय उनके बेटे को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सेंट मेरीज स्कूल का 11 साल का छठी कक्षा का छात्र भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनके सैम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


पॉजिटिव आई महिला पति और बेटे के साथ 18 दिसंबर को नोएडा आई थी। वहां से 23 दिसंबर को मेरठ दौराला क्षेत्र में आई। विदेश से आने वालों की कोरोना की जांच की जा रही है, उसी के तहत इनके सैम्पल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट शनिवार रात आई थी, महिला और उसके बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, जबकि पति की रिपोर्ट नेगेटिव है।
विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनसे सम्पर्क किया। यहां इनका परिवार रहता है। इनके परिवार और संपर्कवालों की एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव है। आरटीपीसीआर कि लिए चार दिन बाद सैम्पल लिए जाएंगे, ताकि संक्रमण का पता चल सके। कई बार सम्पर्क में आने पर तुरन्त जांच में संक्रमण नहीं आता है। वहीं, सेंट मरीज स्कूल का छात्र मवाना रोड का रहने वाला है। उसे कई दिन से खांसी जुकाम था, जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खेल विवि का शिलान्यास : 29 को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री, पीएम की रैली के लिए दो दिन में तैयार होगा मंच, खिलाड़ी गदगद


स्कूली छात्रों और शिक्षकों की भी कराई जाएगी कोरोना की जांच 
सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तलियान ने बताया कि यह बालक 21 और 22 दिसंबर को स्कूल भी गया था। इस लिहाज से परिवार वालों के अलावा साथी छात्रों और संपर्क वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं के भी सैम्पल लिए जाएंगे। 

कोरोना फिर से पकड़ रहा रफ्तार, जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में देरी 
कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ता जा रहा है। अब जिले में कोरोना के 8 मरीज सक्रिय हो गए हैं। इनमें से चार विदेश से आए हुए हैं। गनीमत है कि अभी किसी को ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में भी देरी हो रही है। 15-15 दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed