{"_id":"5fad956f8ebc3e9bf1365e79","slug":"meerut-a-teenager-fell-from-the-eleventh-floor-while-fixing-lights-before-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: धनतेरस के दिन झालर लगाते वक्त ग्यारहवीं मंजिल से गिरी किशोरी, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: धनतेरस के दिन झालर लगाते वक्त ग्यारहवीं मंजिल से गिरी किशोरी, मौके पर मौत
Fri, 13 Nov 2020 01:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात अंसल कोर्टयार्ड में गुरुवार रात झालर लगाने के दौरान किशोरी 11वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अंसल कोर्टयार्ड निवासी संजीव चौधरी 11वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सिद्धार्थनगर में शिक्षिका हैं। 15 वर्षीय बेटी श्रीम चौधरी खानपुर हरियाणा में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
त्योहार पर वह बृहस्पतिवार को ही घर पहुंची थी। रात में वह परिजनों के साथ घर को सजा रही थी। बालकनी में झालर लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया।
वह 11वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन