फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A teenage girl who was running away from three youths at midnight was captured in CCTV

Meerut: आधी रात को तीन युवकों से जान बचाकर भागती किशोरी CCTV में हुई कैद, संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी लापता

Thu, 23 Nov 2023 06:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक किशोरी (14) संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गई। इसके बाद बेटी की तलाश करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे तो बेटी देर रात तीन युवकों से जान बचाकर भागती नजर आई।

विज्ञापन
Meerut: A teenage girl who was running away from three youths at midnight was captured in CCTV
सीसीटीवी में कैद हुई किशोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक किशोरी (14) संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आधी रात को गांव की सड़कों पर तीन युवक किशोरी के पीछे दौड़ते हुए नजर आ रहे थे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से गायब थी। इसके बाद परिवार के लोग बेटी की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पेड़ पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें रात करीब दो बजे बेटी जान बचाकर गांव की सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही थी। वहीं, गांव के रहने वाले तीन युवक शोर मचाते हुए उसके पीछे भाग रहे थे। यह नजारा देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

परिजनों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर,  सीओ  कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामले में दूसरे समुदाय के सिकंदर, मोहित और निक्की के खिलाफ अपहरण अपहरण की शिकायत की गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed