West UP News Live: बिजनौर में पिता की डांट से गुस्साए एक किशोर ने धारदार हथियार से अपना गला काटा
{"_id":"655ed01834fb01cc12014d43","slug":"meerut-news-live-dead-body-of-a-youth-found-in-forest-in-bijnor-and-read-all-updates-of-west-up-2023-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: बिजनौर में पिता की डांट से गुस्साए एक किशोर ने धारदार हथियार से अपना गला काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 Nov 2023 02:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:29 PM IST
खास बातें
West UP News Live : अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:03 PM, 23-Nov-2023
बिजनौर के नगीना थानाक्षेत्र में पिता की डांट से गुस्साए एक किशोर ने अपनी नाराजगी दर्शाते हुए धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। गंभीर अवस्था में परिजन किशोर को नगीना के सरकारी अस्पताल में लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सैदखेड़ी में बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर पिता सुरेंद्र ने अपने 17 वर्षीय पुत्र सूरज को डांट दिया। पिता की डांट किशोर को इतनी खराब लगी कि उसने गुस्से में अपना गला काट लिया। किशोर द्वारा अपना गला काट लिए जाने के बाद परिजन तत्काल उसे नगीना के सरकारी अस्पताल में ले आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।

02:21 PM, 23-Nov-2023
खंभे से पैर फिसलकर गिरने से लाइनमैन की मौत
मेरठ में बिजली विभाग के 51 वर्षीय लाइनमैन की 33 केवी के पोल पर मरम्मत कार्य करते वक्त पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गयी। लाइनमैन संजय बच्चा पार्क बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। सुबह मोदीपुरम से आ रही 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट को चेक करने के लिए लाइनमैन सॉफीपुर क्षेत्र में स्थित पोल पर चढ़ा था। यहां पोल पर जम्पर खोलते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। साथ में मौजूद कर्मचारियों ने उसे मोदीपुरम क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल्लवपुरम पुलिस की और से उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

02:18 PM, 23-Nov-2023
सड़क हादसे में यमुनानगर के युवक की मौत
सहारनपुर में यमुनानगर से बाइक पर हरिद्वार के भगवानपुर में ड्यूटी पर जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई।
यमुनानगर के कनिपला गांव निवासी रिकू 35 वर्ष पुत्र माधोराम हरिद्वार के भगवानपुर फैक्टरी में नौकरी करता था, जो रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। गांव नन्हेंड़ा गाजी के निकट पहुंचा तो देहरादून अम्बाला हाईवे के बीच बने डिवाईडर के ऊपर सीमेंट का बना एक दूसरा डिवाईडर रखा हुआ था जो बाहर निकल रहा था। जिससे रिकू की बाइक अनियंत्रित होकर उस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रिंकू के सिर मे गंभीर चोट लग गई और उसकी मोके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

01:11 PM, 23-Nov-2023
एआईएमआईएम के पार्षद ने चुनाव प्रक्रिया से किया वॉक आउट
मेरठ में नगर निगम के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव में एआईएमआईएम के पार्षद, सदस्य कार्यकारिणी फजल करीम चुनाव प्रक्रिया से वॉक आउट करते हुए सदन से बाहर निकल गए। वॉक आउट करने के दो प्रमुख कारण रहे हैं।
नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें समाजवादी पार्टी द्वारा एआईएमआईएम के दो पार्षदों को तोड़कर अपने पक्ष में वोट कराया गया। 20 जून 2023 को सदन की बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों के प्रस्ताव को कार्यव्रत में शामिल नहीं किया गया। इस संबंध में महापौर और मंडल आयुक्त को शिकायती पत्र भी दिया था। महापौर जो कि भारतीय जनता पार्टी से है, उनके द्वारा हमारे शिकायती पत्रों पर गौर नहीं किया गया। इसलिए हम दोनों पार्टी को एक समान मानते हैं। इसलिए हमने दोनों पार्टियों के विरोध में चुनावी प्रक्रिया से वॉक आउट किया।

01:01 PM, 23-Nov-2023
क्लीनिक से लैपटॉप और दुकान से 65 हजार की चोरी
मुजफ्फरनगर में मीरापुर कस्बे में क्लीनिक समेत दो दुकानों में कुंबल कर एक लैपटॉप व करीब 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। इस घटना से लोगों में रोष है।
मोहल्ला कोटला निवासी डॉ. अशोक कुमार का कस्बे में ही संगीत सिनेमा के सामने दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर क्लीनिक है। इंहीं के बराबर में स्थित फूल मंडी में कस्बा निवासी विकास सैनी उर्फ बिट्टू सैनी की फूलों की आढ़त है। चोरों ने क्लीनिक व दुकान के पीछे की दीवार में कुंबल कर डॉ. अशोक के यहां से एक लैपटॉप चोरी कर लिया। इसके अलावा विकास सैनी की दुकान में रखे करीब 65 हजार रुपये का कैश चोरी कर ले गए। दिन निकलने पर जानकारी मिली। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

12:58 PM, 23-Nov-2023
चोरों के निशाने पर ट्यूबवैल, कीमती सामान चोरी
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी हैं। गांव निरगाजनी में बुधवार रात को दो ट्यूबवेलों से कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पूर्व प्रधान राजकुमार समेत दो किसानों की ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने चोरी की। वहीं, दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दर्जनों किसानों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

10:32 AM, 23-Nov-2023
पेड़ पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव
बिजनौर के शेरकोट में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग स्थित राधे लाल डिग्री कॉलेज के समीप एक बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, एसपी पूर्वी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की।

09:30 AM, 23-Nov-2023
West UP News Live: बिजनौर में पिता की डांट से गुस्साए एक किशोर ने धारदार हथियार से अपना गला काटा
अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनीबिजनौर जनपद के जलालाबाद में कोतवाली मार्ग पर सरवनपुर नहर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को गन्ने के खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मृतक के सिर पर धारदार हथियारों से लगी गंभीर चोटों के निशान हैं। मृतक की जेब से स्योहारा निवासी लवकुश नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।