Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A snake charmer was bitten by a cobra on his hand and told his brother to save him if he could

Meerut: सपेरे के हाथ पर कोबरा से डसवाया और भाई से बोले- बचा सकता है तो बचा ले, पांच वन कर्मियों पर लगाया आरोप

Tue, 11 Nov 2025 06:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 11 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

रामराज से सपेरा सिकंदर नाथ और उसका भाई करण नाथ दवाई बेचने सहारनपुर गए थे। आरोप है कि वहां वन कर्मियों ने पकड़कर बांध दिया और सिकंदर को कोबरा से डसवाया। उसकी मौत होने पर परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Meerut: A snake charmer was bitten by a cobra on his hand and told his brother to save him if he could
सिकंदर नाथ की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में दवाई बेचने गए रामराज निवासी सपेरा जाति के दो सगे भाइयों को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और एक भाई सिकंदर नाथ (31) को कोबरा से डसवा दिया। सिकंदरनाथ की मौत होने पर परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

रामराज निवासी सपेरा जाति के सिकंदर नाथ और उसका छोटा भाई करण नाथ बीते सोमवार सुबह 7:30 बजे जनपद सहारनपुर के थाना क्षेत्र बिहारीगढ़ के गांव दिनेशपुर अपनी बोलेरो कार से गए थे। वहां उन्हें आंखों का सुरमा, दांतों की दवाई बेचनी थी। परिवार दवाई बेचकर बच्चों का भरण पोषण करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

करण नाथ ने बताया कि दिनेशपुर गांव के पास पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया। उनकी जैकेट पर रेस्क्यू टीम लिखा था। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद भाई सिकंदर नाथ के हाथ पर कई बार कोबरा सांप से डसवाया और एक घंटे तक बैठाए रखा। इसके बाद कहा कि तू सपेरा है, अपने भाई को बचा सकता है तो बचा ले। 
 
विज्ञापन

करण नाथ ने बताया कि वह मिन्नतें करता रहा लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। इस बीच सिकंदर नाथ के पूरे शरीर में जहर फैल गया था। एक घंटे बाद दोनों को छोड़ा गया। वह अपने भाई सिकंदर को बेहोशी की हालत में अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर बिजनौर चिकित्सकों के यहां गया, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह मेरठ स्थित लोकप्रिय हॉस्पिटल में ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

परिजनों ने मंगलवार को रामराज स्थित पुलिस चौकी पर सिकंदर नाथ का शव रखकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की। करीब 35 मिनट तक हंगामा प्रदर्शन किया गया। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने मृतक के परिजनों को तहरीर देने व प्रशासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
 

आठ माह की गर्भवती है पत्नी
सिकंदर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ऊषा कई बार बेहोश भी हुई। मृतक के तीन बेटी मानसी, सिया, दिशा व एक पुत्र नाहर नाथ है। मृतक की पत्नी उषा 8 माह की गर्भवती है।

ये भी देखें...
दिल्ली ब्लास्ट में मौत: हार गई ममता, मोहसिन के शव को अपने साथ ले गई पत्नी, बिलखती रह गई मां संजीदा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed