{"_id":"61c9518294079808ff3e386d","slug":"meerut-a-person-climbed-on-a-water-tank-in-a-filmy-manner-regarding-public-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जनसमस्याओं को लेकर फिल्मी अंदाज में पानी की टंकी पर चढ़ा सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जनसमस्याओं को लेकर फिल्मी अंदाज में पानी की टंकी पर चढ़ा सपा नेता
Mon, 27 Dec 2021 11:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:09 AM IST
सार
खुशहाल नगर में ट्यूबवेल से पानी की जलापूर्ति है। साथ ही यहां पर सड़कों का निर्माण भी चल रहा है, स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में सफाई न होने की समस्या है। समस्याओं को लेकर सपा नेता जिया उल हक पानी की टंकी पर चढ़ गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी रोड स्थित खुशहाल नगर में सड़क सफाई पानी आदि की समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी सपा नेता जिया उल हक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने फिल्मी अंदाज में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। टंकी परिसर में खड़े सभी लोग उसको नीचे उतरने का आग्रह करते रहे लेकिन वह टंकी पर चढ़कर समस्याओं से लिखी पर्ची नीचे फेंकता रहा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और उसे समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बताया गया कि खुशहाल नगर में ट्यूबवेल से पानी की जलापूर्ति है। साथ ही यहां पर सड़कों का निर्माण भी चल रहा है, स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में सफाई न होने की समस्या है। सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते हैं। इसके साथ-साथ कभी-कभी पानी की टंकी की जलापूर्ति भी प्रभावित होती है। सड़क का निर्माण चल तो रहा है लेकिन काफी समय हो गया है। अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खेल विवि का शिलान्यास : 29 को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री, पीएम की रैली के लिए दो दिन में तैयार होगा मंच, खिलाड़ी गदगद
विज्ञापन
खुशहाल नगर पानी की टंकी पर दिन निकलते ही सुबह 7 बजे सपा नेता जिया उल हक चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि जब तक पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की जाएगी और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक वह टंकी पर ही खड़ा रहेगा।
टंकी पर चढ़े व्यक्ति को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आपसे पहले भी चुनाव के दौरान जियाउल हक मेरठ और लखनऊ में भी टंकी पर चढ़ चुका है। मौके पर पहुंचे पार्षद शहजाद का कहना है कि वार्ड में सड़क का कार्य चल रहा है जलापूर्ति की भी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन यह व्यक्ति इसी प्रकार राजनीति करता है।