फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A massive fire broke out in Life Anand Clinic due to short circuit, brought under control by four fire

Meerut: लाइफ आनंद क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 18 Apr 2025 01:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Apr 2025 01:43 PM IST
सार

मेरठ में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। यहां गुलमर्ग सिनेमा के नजदीक एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। चार दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Meerut: A massive fire broke out in Life Anand Clinic due to short circuit, brought under control by four fire
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गुलमर्ग सिनेमा हॉल के पास लाइव आनंद अस्पताल में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के पास भवानीपुर निवासी सर्जन  डॉ. कुंवर अनीश खान का आनंद लाइफ के नाम से क्लीनिक है। शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते क्लीनिक में आग लग गई। आग की ऊंची लपटे व धुएं को देखकर पड़ोसियों ने फोन कर चिकित्सक को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: आज फिर बदलेगा मौसम, हवा की धीमी रफ्तार, दो दिन बूंदाबांदी के असार

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: A massive fire broke out in Life Anand Clinic due to short circuit, brought under control by four fire
आग की घटना - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर अस्पताल मैनेजर इमरान आ गए। मैनेजर व पड़ोसियों ने किसी तरह पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान क्लीनिक के अंदर रखा सारा सामान जल गया। मैनेजर के अनुसार लगभग 20 लाख के आसपास का नुकसान हो गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह  का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed