फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A huge fire broke out in the Chadar factory

मेरठ : परतापुर में दिन निकलते ही चादर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का कपड़ा जलकर राख 

Wed, 12 May 2021 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 May 2021 12:47 PM IST
सार

फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग बुझाई।

विज्ञापन
Meerut: A huge fire broke out in the Chadar factory
आग बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में बुधवार की सुबह दिन निकलते ही परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम स्थित पावर लूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है चादर फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाले अंकुर जैन की परतापुर उद्योगपुरम में अंकुर हैंडफैब के नाम से कपड़े की चादर बनाने की फैक्ट्री है। अंकुर के मुताबिक बुधवार की सुबह क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री से धुआं निकलता देखा तो मामले की जानकारी अंकुर को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास अंकुर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक धुंआ भीषण आग में तब्दील हो चुका था।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रवासियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परतापुर फायर स्टेशन से एक के बाद एक फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर के मुताबिक आगजनी की घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपए का कपड़ा और धागा जलकर राख हो गया। वहीं कई मशीनों में भी भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


जांच के दौरान यह भी पता चला है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। जिसके चलते शुरुआत में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने जांच के बाद फैक्ट्री मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed