फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A group of dogs attacked a student returning from school, threw him off his scooter and bit him

Meerut: स्कूल से लौटते छात्र पर कुत्तों ने किया हमला, स्कूटी से गिराया... चीखता रहा तरुण और काटते रहे कुत्ते

Tue, 11 Feb 2025 12:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 11 Feb 2025 12:30 PM IST
सार

तरुण वेस्ट एंड रोड स्थित एक स्कूल का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल से लौट रहा था। ब्रह्मपुरी में घर के पास ही कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसके शरीर पर दस जगह काटा। तरुण को दिल्ली रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: A group of dogs attacked a student returning from school, threw him off his scooter and bit him
कुत्तों के हमले में घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कुत्तों के झुंड ने कक्षा 9 के छात्र पर हमला कर दिया। छात्र स्कूटी से गिर गया। कुत्तों ने छात्र को 10 जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र की चीख पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ब्रह्मपुरी निवासी पब्लिशर तरुण गुप्ता का बेटा पार्थ गुप्ता वेस्ट एंड रोड पर एक स्कूल में नौवीं का छात्र है। सोमवार शाम शाम बजे पार्थ स्कूल से अपने घर स्कूटी से लौट रहा था। घर से मात्र 100 मीटर पहले ब्रह्मपुरी में आवारा कुत्तों के झुंड ने छात्र पर हमला कर दिया। छात्र घबरा गया और स्कूटी से गिर पड़ा। कुत्तों का झुंड छात्र के शरीर पर काटने लगा। उसकी चीख सुनकर आए लोगों ने कुत्तों को भगाया। पार्थ के पिता तरुण गुप्ता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पार्थ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचन देने के बाद भी नहीं पहुंची निगम की टीम
तरुण गुप्ता का कहना कि बेटे को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा दिए हैं। डॉक्टर ने अभी हालत खराब बताई है। स्थानीय पार्षद अनिल वर्मा का कहना कि इस घटना की जानकारी देने के बाद भी निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंचीं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed