{"_id":"6a357698fb655bb54c0a7e8b","slug":"meerut-a-dog-attacked-and-injured-15-passersby-including-a-young-girl-locals-beat-it-with-sticks-and-threw-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कुत्ते ने बच्ची समेत 15 राहगीरों पर हमला कर किया घायल, लोगों ने डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कुत्ते ने बच्ची समेत 15 राहगीरों पर हमला कर किया घायल, लोगों ने डंडों से पीटकर झाड़ियों में फेंका
Fri, 19 Jun 2026 10:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:34 PM IST
सार
कंकरखेड़ा के वार्ड 23 स्थित बादाम मंडी और पटेलपुरी में एक कुत्ता अचानक हमलावर हो गया। जो भी सामने आता रहा, उसे काटता रहा। नगर निगम की टीम कुत्ते को उठाकर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने कुत्ते को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की बादाम मंडी और पटेलपुरी में शुक्रवार को लावारिस कुत्ते ने एक बच्ची सहित करीब 15 राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
अंबेडकर रोड स्थित मंगलपुरी निवासी समाजसेवी पुष्पेंद्र हरी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड-23 स्थित बादाम मंडी और पटेलपुरी क्षेत्र में यह घटना हुई। शुक्रवार को सड़क पर घूम रहे एक लावारिस कुत्ते का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। उसने बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर हमला शुरू कर दिया। कुत्ते के हमले में करीब 15 लोग घायल हुए जिनमें अधिकांश को पंजे लगने से चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बच्ची अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी, तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के पैर को अपने जबड़े में दबा लिया। बच्ची और उसकी मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया। घायल बच्ची को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
लोगों ने कुत्ते को डंडों से मारा
हमले से गुस्साए कुछ लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट दिया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में कैंट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना नगर निगम को दी गई। निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को अपने साथ ले गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने लावारिस कुत्ते को पकड़ लिया है।
हमले से गुस्साए कुछ लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट दिया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में कैंट रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना नगर निगम को दी गई। निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को अपने साथ ले गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों ने लावारिस कुत्ते को पकड़ लिया है।