{"_id":"68939f042c980c8a340976eb","slug":"meerut-a-case-of-fraud-registered-against-the-husband-and-daughter-of-former-mlc-dr-sarojini-aggarwal-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के पति व बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के पति व बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, ये है पूरा मामला
Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
सार
मवाना की रहने वाली रितु सचदेवा ने समाजवादी आवासीय योजना में फ्लैट के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर दौराला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दौराला थाने में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के पति डॉ. ओमप्रकाश, बेटी निमा अग्रवाल व दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। पीड़िता रितु सचदेवा का आरोप है कि आरोपियों ने समाजवादी आवसीय योजना में दो फ्लैट व तीन साल में पैसे दो गुना करने के नाम पर दस लाख रुपये का धोखाधड़ी से निवेश कराया था। पीड़ित ने अपनी धनराशी वापस मांगी थी। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दौराला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्ना लाल हस्तिनापुर रोड निवासी रितु सचदेवा ने बताया कि 2015 में उनकी मुलाकात अनुराग गर्ग निवासी नेहरू नगर थाना सिविल लाइन से हुई थी। आरोपी ने अपने साथी अखिलेश चौहान निवासी गाजियाबाद और दयानंद अस्पताल के मालिक डॉ. ओमप्रकाश व उसकी बेटी निमा अग्रवाल निवासी जवाहर क्वार्टर लालकुर्ती से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार 2015 में लावड़ रोड पर समौली गांव के पास समाजवादी आवसीय योजना के तहत मकान व फ्लैट बनाने का काम शुरू हुआ था। आरोपी अनुराग व अखिलेश चौहान ने दो फ्लैट दिखाए थे। साथ ही दोनों आरोपियों ने पैसे को तीन साल में दोगुना करने की बात कही थी। पीड़िता ने आरोपियों के कहने पर दोनों फ्लैट के नाम पर 10 लाख रुपये दि दिए थे।
पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने आरोपियों से पैसे लौटाने के लिए कहा। मगर आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही फ्लैट दिए। इस प्रकरण में पूर्व में भी थाना दौराला में मुकदमा दर्ज है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
एक महीने पहले सीबीआई ने मारा था छापा
एक महीने पहले पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज व घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान नौ घंटे से अधिक तक सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की थी।
एक महीने पहले पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज व घर पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान नौ घंटे से अधिक तक सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की थी।