{"_id":"6a173348ed7a80cdd9097a8e","slug":"meerut-70-year-old-man-had-trouble-breathing-hospital-told-him-he-had-aids-cheated-him-of-rs-2-lakh-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 70 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल ने बता दिया एड्स, भर्ती कर दो लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 70 साल के बुजुर्ग को सांस लेने में हुई दिक्कत, अस्पताल ने बता दिया एड्स, भर्ती कर दो लाख रुपये ठगे
Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 11:39 PM IST
सार
कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में बागपत निवासी बुजुर्ग अशरफ को लाया गया था। यहां खून की जांच के बाद बुजुर्ग को एचआईवी एड्स बता दिया गया। दूसरे अस्पताल में जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ व एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करने आए बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल पर बागपत निवासी बुजुर्ग मौ. अशरफ ने एचआईवी पॉजिटिव बताकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी व सीएमओ को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बागपत निवासी मौ. अशरफ ने बुधवार को एसएसपी अवनीश पांडे व सीएमओ अशोक कटारिया को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि कुछ समय से उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बीपी की परेशानी हो रही थी। परिजन इलाज के लिए कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने कुछ जांच कराने के बाद परिवार को बताया कि बुजुर्ग एचआईवी को गया है। यह सुनते ही परिवार परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि अस्पताल ने मरीज की गंभीर स्थिति बताकर इलाज के नाम पर करीब दो लाख रुपये वसूल लिए। रुपये जुटाने के लिए परिवार को अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा। परिजनों ने बुजुर्ग को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोबारा एचआईवी जांच कराई। अस्पताल की रिपोर्ट में बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद परिवार ने निजी अस्पताल पर फर्जी रिपोर्ट दिखाकर ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने अस्पताल से रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।