फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 2400 drug pills were seized from the lawyer while meeting the prisoner in the district jail

वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा

Thu, 17 Nov 2022 10:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Nov 2022 10:08 PM IST
सार

मेरठ समाचार : कैदी से मिलाई के वक्त वकील की पोल खुल गई। वकील सैंडल में छिपाकर नशे की 2400 गोलियां लेकर गया था, जिन्हें देख अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Meerut: 2400 drug pills were seized from the lawyer while meeting the prisoner in the district jail
वकील और पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जिला करागार जेल में मिलाई के वक्त नशे का गोरखधंधा उजगार हुआ है। जेल में कैदी से मिलाई के लिए पहुंचे वकील अनुज गुप्ता की सैंडल में नशे की 2400 गोलियां मिली हैं। वकील सैंडल में नशे की गोलियां छिपाकर लाया था। जिसे वो मिलाई के दौरान बंदी साजन उर्फ लुक्का को देने वाला था 

विज्ञापन


वहीं जेल में कैदी से चप्पल बदलते वक्त वकील की धोखाधड़ी पकड़ी गई। वकील ने जैसे ही कैदी से चप्पलें बदलीं तो जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ। तलाशी के दौरान उसकी पोल खुल गई। सूचना पर पहुंचकर मेडिकल थाना पुलिस ने वकील को हिरासत में लेकर थाने ले आए। वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल इंस्पेक्टर अखिलेश गौड ने बताया कि चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शराब माफिया साजन उर्फ लुक्का बंद है। लुक्का से मिलाई करने उसके वकील अनुज गुप्ता गुरुवार को जिला जेल पहुंचे। वकील मिलाई के बहाने कैदी को नशा सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

वकील ने सैंडल में एक या दो नहीं पूरी 2400 गोलियां छिपाई थीं। जिन्हें वो चोरी छिपे अंदर लेकर गया था। वकील जब कैदी से चप्पल बदलने लगा तो सुरक्षाकर्मियों को उसकी हरकत पर शक हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने वकील और कैदी दोनों की जांच की तो उन चप्पलों में अल्प्रेक्स की 2400 गोलियां मिलीं। वकील अनुज गुप्ता जेल में नशे की गोलियों की तस्करी कर रहे थे। इसी आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला

उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि वकील को गिरफ्तारी कर लिया गया है। मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। वकील के पास से सैंडल में नशे की 2400 गोलियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed