फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 2023 new dawn new hope, projects will be completed, business will gain momentum

Meerut: 2023 नया सवेरा नई उम्मीद, प्रोजेक्ट होंगे पूरे, कारोबार पकड़ेगा रफ्तार

Sun, 01 Jan 2023 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Jan 2023 01:21 PM IST
सार

मेरठ में साल 2023 में कई बड़े विकास कार्यों को पंख लगेंगे। फैक्टरी फ्लेटेड कांप्लेक्स, ज्वेलरी पार्क, परतापुर हवाई पट्टी से छोटे विमानों की उड़ान भी जल्द शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Meerut: 2023 new dawn new hope, projects will be completed, business will gain momentum
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में शहरवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। 2023 उद्यमियों, व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी सुखद होगा। सालों से चली आ रही नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की उद्यमियों की मांग पर जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। मेरठ-गढ़ हाईवे पर भी तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

 

फैक्टरी फ्लेटेड कांप्लेक्स, ज्वेलरी पार्क, परतापुर हवाई पट्टी से छोटे विमानों की उड़ान भी जल्द शुरू हो जाएंगी। आईआईए सहित विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक एसोसिएशनों की मांग पर प्रदेश सरकार ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। इन्वेस्टर समिट की जानकारी देने मेरठ आए कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आईआईए को आश्वासन दिया कि ज्यादातर मांगों पर कार्य प्रगति पर है। 

विज्ञापन

वेदव्यासपुरी में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र
उद्यमियों और व्यापारियों की मांग पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कमिश्नर के आदेश पर कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में एमडीए, जिला उद्योग केंद्र, चेंबर ऑफ कॉमर्स और लघु उद्योग भारती को सदस्य बनाया गया। रोडवेज चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वेद व्यासपुरी में 2 लाख वर्ग गज भूमि चयनित की गई। 6 जनवरी को एमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि को औद्योगिक विकास के लिए देने के विषय पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे  में जुड़ेगा हाईवे  
मेरठ से गढ़मुक्तेश्वर तक लगभग 50.254 किमी लंबा चार लेन हाईवे तैयार किया जा रहा है। इसे दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले हाईवे से जोड़ा जाएगा। एक हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस हाईवे का निर्माण का शुभारंभ नवंबर 2021 में किया गया था। भूमि अधिग्रहण और अन्य कार्यों पर भी एक हजार करोड़ से अधिक धनराशि खर्च हो रही है। हाईवे पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। इस संबंध में एनएचएआई मुरादाबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर निखिल नारंग का कहना है कि हाईवे पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 2023 में जनता को हाईवे सौंप दिया जाएगा। मेरठ से नजीबाबाद तक 53.95 किमी लंबा छह लेन हाईवे बनाया जा रहा है। जिसके बनने के बाद मेरठ और उत्तराखंड की दूरी तय करने में लगने वाला समय लगभग आधा रह जाएगा। 

परतापुर से उड़ेंगे छोटे विमान
राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी के द्वारा लगातार परतापुर हवाई पट्टी से 70 सीटर छोटे विमान उड़ाने की पैरवी कर रहे हैं। आईआईए अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि 6 महीने में छोटे जहाज उड़ाने की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी इसका दावा किया है।  

बनेगा टेक्सटाइल पार्क
खंदक बाजार में शहर से बाहर शिफ्ट करने और कपड़ा उद्योग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीयस स्तर पर पहचान बनाने के लिए हैंडलूम मार्ट और टैक्सटाइल पार्क की मांग की जा रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि परतापुर कताई मिल की भूमि पर टैक्सटाइल बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा है। 

गढ़ रोड पर बनेगा ज्वेलरी पार्क
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन लगातार गढ़ रोड नई सड़क क्षेत्र में खाली पड़ी नगर निगम की भूमि पर ज्वेलरी पार्क और फैक्ट्री फ्लेटेड कांप्लेक्स की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सांसद, विधायक और मंत्रियों के द्वारा नगर निगम से बातचीत की गई है। एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि 23000 स्कावयर मीटर भूमि की आवश्यकता है। निर्माण में 90 करोड़ की लागत आएगी और 3500 कारीगरों को रोजगार मिलेगा। ज्वेलरी पार्क से वार्षिक आय 10 हजार करोड़ की आंकी गई है।

स्मार्ट रोड का भी सपना होगा साकार 
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में एक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। पहले ईव्ज चौराहा से कचहरी मार्ग का चयन किया गया था। जिसपर पीडब्लूडी ने आपत्ति लगा दी थी। अब नगर निगम ने हापुड़ अड्डा चौराहा से तेजगढ़ी तक गढ़ रोड को स्मार्ट रोड के लिए चुना है। इसका बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन भेजा हुआ है। धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। 

बनेगा टेक्सटाइल पार्क
खंदक बाजार में शहर से बाहर शिफ्ट करने और कपड़ा उद्योग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीयस स्तर पर पहचान बनाने के लिए हैंडलूम मार्ट और टैक्सटाइल पार्क की मांग की जा रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि परतापुर कताई मिल की भूमि पर टैक्सटाइल बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा है। 

लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ से मिलेगी मुक्ति 
कूड़े के पहाड़ से शहर की जनता को मुक्ति मिलेगी। लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ वाले स्थान पर इनर रिंग रोड और हाईवे का इंटरचेंज बनाया जाएगा। 2023 में लोहियानगर से कूड़े का पहाड़ खत्म हो जाएगा। उधर मंगतपुरम में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कई बार रूपरेखा तैयार की गई। उम्मीद है कि इस साल दिल्ली रोड मंगतपुरम के आसपास रहने वाली जनता को कूड़े की बदबू से निजात मिल जाएगी।

300 बीघा में छज्जुपुर बनेगा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर
दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के कारण सर्वाधिक जाम की समस्या रहती है। हाल ही एमडीए के टीम के द्वारा नए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए सर्वे किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर हापुड़ बाईपास पर छज्जूपुर क्षेत्र में 300 बीघा भूमि पर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed