फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, 2 terrorists of Jaish e Mohammed arrested, and wanted to make attacks on Republic Day

गणतंत्र दिवस से पहले जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार, देना चाहते थे बड़ी वारदात को अंजाम

Fri, 25 Jan 2019 03:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut, 2 terrorists of Jaish e Mohammed arrested, and wanted to make attacks on Republic Day
आतंकी गिरफ्तार

मेरठ के जांबाजों ने दिल्ली में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए गए हैं। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटना करने के लिए वह दिल्ली आए थे। इसके बाद दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी में अलर्ट जारी हो गया। पुलिस भी आतंकी इनपुट के बाद छापामारी की तैयारी में जुट गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम में मेरठ के इंस्पेक्टर शिवकुमार, दरोगा अनिल ढाका, दरोगा आदेश यादव, अनिल चड्डा व संजीव मेरठ के निवासी हैं। मुखबिर की सूचना पर मेरठ के इन जांबाजों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी अब्दुल लतीफ को दिल्ली से गिरफ्तार किया। टीम ने आतंकी से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस की टीम ने जम्मू कश्मीर से दूसरे आतंकी हिलाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि दोनों आतंकियों की मंशा 26 जनवरी पर आतंकी घटना करना था। दोनों आतंकियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। दो आतंकी पकड़े जाने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। एजेंसियों ने भी दोनों आतंकियों से घंटों पूछताछ की। पुलिस देर रात तक उनके अन्य साथियों की तलाश में लगी रहीं।

पहले भी किए कई खुलासे 
मेरठ के इन जांबाजों ने पहले भी दिल्ली और एनसीआर में कई खुलासे किये हैं। हथियार सप्लायरों की खेप और हत्या करने वाले शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। आतंकियों की गिरफ्तारी की जानकारी लगते गृह मंत्रालय ने दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। मेरठ में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed