फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 19 dogs caught by laying a trap in CCSU University, will be sterilized today

मेरठ: सीसीएसयू विश्वविद्यालय में जाल बिछाकर पकड़े 19 कुत्ते, आज होगी नसंबदी, आप इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

Tue, 29 Mar 2022 10:53 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

 मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में जाल बिछाकर सोमवार सुबह पांच बजे ही 19 आवारा कुत्ते पकड़ लिए गए। आज इन सभी कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। यदि आप भी आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं तो आप 8178225606 और 9773727574 पर सूचना दे सकते हैं।
 

विज्ञापन

विस्तार

मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में  जाल बिछाकर सोमवार की सुबह पांच बजे ही 19 आवारा कुत्ते पकड़ लिए गए। मंगलवार को इनकी नसबंदी शंकर नगर स्थित केंद्र पर होगी। कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाया जाएगा। 

विज्ञापन

 


नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी रोकने के लिए औरैया की कंपनी को ठेका दिया गया है। कंपनी ने सोमवार से काम शुरू कर दिया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कुत्तों को तीन दिन बाद उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा जहां से पकड़े गए हैं। अगर आप अपने इलाके में यह अभियान चलवाना चाहते हैं तो फोन करके सूचना दे  सकते हैं। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार : मंत्रियों को मिले विभाग, जानें पश्चिमी यूपी के खाते में क्या रहा खास, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हर माह एक हजार से ज्यादा शिकार 
कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक 12480 लोगों को कुत्तों ने काटा। ये  लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गए। 



बड़ी समस्या हैं आवारा कुत्ते
शहर में आवारा कुत्ते बड़ी समस्या हैं। निगम की बोर्ड बैठकों में भी कुत्तों से निजात का मुद्दा गूंजता रहा है। पूर्व में भी निगम ने बंदर और कुत्ते पकड़ने का अभियान चलाया, लेकिन सांसद मेनका गांधी की टीम पशु क्रूरता का हवाला दिया तो यह बंद हो गए। 

प्रतिनिधिमंडल कर चुका है जांच
शंकर नगर में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में सुविधाओं की जांच के लिए मेनका गांधी द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल ने भी कर ली है। इनकी हरी झंडी के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed