फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut 1857 Yoddhas to take part in UPKL Season 3

Meerut News: यूपीकेएल सीजन 3 में उतरेगी मेरठ 1857 योद्धाज की टीम

Mon, 12 Jan 2026 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut 1857 Yoddhas to take part in UPKL Season 3
यूपी कबड्डी लीग को लेकर जारी किया गया मेरठ की टीम का लोगो
नोएडा में आयोजित यूपी कबड्डी लीग सीजन 2 के फिनाले में टीम और लोगो का हुआ अनावरण
विज्ञापन

-रोहतक रॉयल्स के मालिक ने की टीम की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग का आयोजन नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मौके पर हरियाणा कबड्डी लीग की टीम रोहतक रॉयल्स के मालिक एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स ने अगले सीजन के लिए मेरठ की टीम की घोषणा की। टीम का लोगो भी जारी किया गया। टीम का नाम मेरठ 1857 योद्धाज होगा।
नई टीम का नाम मेरठ 1857 योद्धाज रखा गया है। यह टीम लीग के तीसरे सत्र में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएगी। टीम लॉन्च और लोगो अनावरण समारोह में एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स एलएलपी के संस्थापक और सीईओ गजेंद्र शर्मा,अनीता शर्मा और एड्रॉइट स्पोर्ट्स वेंचर्स एलएलपी की ओर से ऐश्वर्या भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ 1857 योद्धाज की नींव मेरठ के ऐतिहासिक 1857 के विद्रोह की प्रेरणा से रखी गई है। मेरठ केवल एक शहर नहीं, बल्कि साहस, नेतृत्व और प्रतिरोध का प्रतीक है। वीरता और संघर्ष की यही विरासत टीम की मूल पहचान है, जिसे आधुनिक, हाई-इंटेंसिटी कबड्डी के माध्यम से मैट पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर बोलते हुए गजेंद्र शर्मा ने कहा मेरठ का भारत के इतिहास में विशेष स्थान है और मेरठ 1857 योद्धाज के माध्यम से उस विरासत को कबड्डी के जरिए सम्मान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed