{"_id":"697a561d8c3a680bbf0ba4ac","slug":"meerut-17-year-old-girl-goes-missing-after-coming-to-kotla-market-with-her-father-for-shopping-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोटला बाजार में पिता संग खरीदारी करने आई 17 साल की लड़की लापता, पिता ने बताई ये चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोटला बाजार में पिता संग खरीदारी करने आई 17 साल की लड़की लापता, पिता ने बताई ये चौंकाने वाली बात
Thu, 29 Jan 2026 12:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:02 AM IST
सार
Meerut Kotla Market Minor Girl missing case: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी बस्ती निवासी व्यक्ति ने बताया कि कोटला में बेटी एक दुकान पर खरीदारी कर रही थी, जबकि वह दूसरी दुकान पर सामान देख रहा था। वहीं से किशोरी लापता हो गई। एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देहली गेट थाना क्षेत्र में सबसे व्यस्त कोटला बाजार से 17 वर्षीया किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार को तब हुई, जब किशोरी अपने पिता के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की तीन टीमें किशोरी और आरोपी की तलाश में लगी हैं। दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ी बस्ती निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 25 जनवरी रविवार को वह अपनी बेटी के साथ कोटला बाजार में सामान खरीदने गए थे। एक दुकान पर उसकी बेटी कॉस्मेटिक का सामान खरीद रही थी, जबकि वह दूसरी दुकान पर सामान देखने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वह वापस कॉस्टमेटिक की दुकान पर पहुंचा तो उसकी बेटी गायब थी। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने बस्ती के ही युवक पर बेटी को अगवा करने का शक जताया। बताया कि उसकी बेटी उसी युवक से बात करती थी। आरोप लगाया कि उसकी बेटी को वह कोटला बाजार से अपहरण कर ले गया है।
पिता ने रविवार को ही देहली गेट थाने पर बेटी के अपहरण की सूचना दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद थाना देहली गेट पुलिस ने मंगलवार शाम को किशोरी के अपहरण का नामजद मामला दर्ज किया।
ये बोले एसपी
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कोटला बाजार से लेकर घंटाघर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। कैमरों को देखा जा रहा है। इसके अलावा आरोपी और किशोरी के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। दोनों को जल्द ही तलाश लिया जाएगा।
- आयुष विक्रम सिंह,एसपी सिटी।
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कोटला बाजार से लेकर घंटाघर व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। कैमरों को देखा जा रहा है। इसके अलावा आरोपी और किशोरी के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। दोनों को जल्द ही तलाश लिया जाएगा।
- आयुष विक्रम सिंह,एसपी सिटी।