{"_id":"6933c9b0e50327757f01bb57","slug":"meerut-15-year-old-girl-missing-from-meerut-city-railway-station-no-clue-even-after-48-hours-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रेलवे स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, दूसरे दिन भी नहीं कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रेलवे स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, दूसरे दिन भी नहीं कोई सुराग
Sat, 06 Dec 2025 11:44 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:44 AM IST
सार
मेरठ सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार ने 48 घंटे बाद एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन से 15 वर्षीय किशोरी दो नवंबर की शाम अचानक लापता हो गई। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी को लेकर सिटी स्टेशन गई थी। प्लेटफॉर्म पर इंतज़ार के दौरान किशोरी ने पानी पीकर आने की बात कही और कुछ देर बाद लौटने का कहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आठ दिसंबर को मेरठ आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ, मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां तेज
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल भी स्विच ऑफ, मां ने की घंटों तलाश
पीड़ित के अनुसार, किशोरी के पास उसकी मां का मोबाइल फोन था। जब वह लौटकर नहीं आई तो पत्नी ने उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मां ने स्टेशन और आसपास के इलाकों में काफी देर तक तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी अचानक गुमशुदगी से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसएसपी ऑफिस में दी शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।