{"_id":"69ce9e94f1dc890e18064d90","slug":"meerut-12-year-old-boy-dies-after-getting-trapped-in-thresher-machine-in-meerut-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 02 Apr 2026 10:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:22 PM IST
सार
मेरठ के सरधना क्षेत्र के मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र में खेत में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सरसों की कटाई के दौरान हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के नानू गांव निवासी फरीद (12) पुत्र मुक्करम गुरुवार शाम गांव के ही नदीम और अन्य लोगों के साथ मढियाई गांव के जंगल में गया था। वहां थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फरीद मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घायल बालक को तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।