फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, 12 trains canceled on Delhi Meerut railroads and route of 14 trains have been changed

अलर्ट: 20 मई तक 12 ट्रेनें रद्द, 14 का बदला रूट, बाधित रहेगा दिल्ली-मेरठ रेलमार्ग

Tue, 14 May 2019 10:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut, 12 trains canceled on Delhi Meerut railroads and route of 14 trains have been changed

अगर आप ट्रेन से दिल्ली से वाया मेरठ, सहारनपुर रूट पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अगले पांच दिन आपको कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। 16 से 20 मई तक इस रूट पर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खतौली और मुजफ्फरनगर के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने 12 रद्द ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। वहीं, अन्य ट्रेनों को वाया शामली रूट से निकाला जाएगा। 20 मई को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से रूट का निरीक्षण कर हरी झंडी देंगे। 

विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द रहने से इन पांच दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को होने जा रही है। इस रूट पर हजारों दैनिक यात्री सफर करते हैं। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द हो जाने के बाद दिल्ली और सहारनपुर की तरफ जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होगी। वहीं, रेलवे को भी ट्रेनों के रद्द होने से करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ेगा। पिछले दो महीने से इस रूट पर दोहरीकरण का कार्य बंद था। किसानों द्वारा मंसूरपुर के पास फाटक संख्या-48 को बंद करने का विरोध किया जा रहा था। हालांकि, रेलवे की ओर से इस फाटक पर ओवर ब्रिज और अंडरपास बनाया जा चुका है। 
विज्ञापन


55 किलोमीटर पूरा होगा दोहरीकरण
मेरठ से टपरी तक होने वाले 105 किलोमीटर के दोहरीकरण में 55 किलोमीटर तक का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मेरठ से मुजफ्फरनगर तक ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। इससे दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
16 से 19 तक यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
आनंद विहार एसी स्पेशल, अंबाला-मेरठ पैसेंजर, अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर
17 से 20 तक यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, मेरठ-अंबाला पैसेंजर, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर, कालका-दिल्ली पैसेंजर

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
उज्जैनी एक्सप्रेस - 16 मई को वाया शामली
17 को वाया शामली होकर जाएंगी
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, कोच्विली एक्सप्रेस
19 को वाया शामली होकर जाएंगी
शालीमार एक्सप्रेस, दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस
20 को वाया शामली होकर जाएंगी
जनशताब्दी, योगा एक्सप्रेस, जालंधर एक्सप्रेस, कोच्विली एक्सप्रेस

मेरठ से चलेगी और यहीं से जाएगी नौचंदी
दोहरीकरण कार्य के चलते नौचंदी एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा जाएगा। 16 से 19 मई तक नौचंदी एक्सप्रेस प्रयाग से चलकर मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। वहीं, 17 से 20 तक नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन से प्रयाग तक चलेगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed