{"_id":"67d923647cf4af651206db1f","slug":"meerut-12-people-trapped-for-15-minutes-when-lift-of-shoprix-mall-broke-down-breathing-difficult-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शॉप्रिक्स मॉल की लिफ्ट खराब होने पर 15 मिनट फंसे 12 लोग, सांस लेना दूभर, चाबी ढूंढता रहा मैनेजमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शॉप्रिक्स मॉल की लिफ्ट खराब होने पर 15 मिनट फंसे 12 लोग, सांस लेना दूभर, चाबी ढूंढता रहा मैनेजमेंट
Tue, 18 Mar 2025 01:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:10 PM IST
सार
डीएम से की गई शिकायत में बैंक मैनेजर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि वे परिवार के साथ शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा में मूवी देखने गए थे, तभी यह घटना हुई। वहीं मॉल प्रबंधन ने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुल्हैंडी पर शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा में छावा मूवी का रात्रि शो देखकर लोग लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। इस बीच बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान करीब 12 लोग लिफ्ट में फंस गए। लगभग 15 मिनट तक फंसे रहने से लोगों को सांस लेना भी दूभर हो गया। इस बीच अफरातफरी मच गई। इस बाबत पीड़ित बैंक मैनेजर ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन
जागृति विहार कीर्ति पैलेस निवासी यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के मैनेजर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि वह अभी हाल ही में मेरठ शिफ्ट हुए हैं। पत्नी, बेटा और बेटी के साथ दुल्हैंडी के दिन मूवी देखने शॉप्रिक्स मॉल गए थे। मूवी देखने के बाद परिवार के साथ ग्लास लिफ्ट में सवार हुए। इस बीच अचानक लाइट चली गई। लाइट न आने पर लिफ्ट में सवार 12 लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी देर तक लाइट न आने के कारण उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच काफी संख्या में लोग लिफ्ट के बाहर एकत्रित हो गए। लिफ्ट का अंदर वाला हिस्सा लोगों ने हाथों से खोल दिया। हालांकि बाहर वाला हिस्सा नहीं खुल पाया। लाइट आने के बाद भी लिफ्ट प्रश्न का चिन्ह दिखाती रही। ऐसे में लोगों में भय और अधिक हो गया।
प्रदीप अग्रवाल ने दावा किया कि लिफ्ट से बाहर आने पर पता लगा कि संबंधित स्टाफ के पास लिफ्ट खोलने के लिए चाबी भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह मॉल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बस आगे यह उम्मीद करते हैं कि व्यवस्था में सुधार हो जाए।
शॉप्रिक्स मॉल प्रबंधन ने घटना को नकारा
शॉप्रिक्स मॉल मैनेजर प्रमोद कुमार ने दावा किया कि 14 मार्च को लिफ्ट में किसी के फंसने की कोई घटना नहीं हुई। इस संबंध में संबंधित स्टाफ से कई बार पूछताछ की गई है। किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है और न ही मॉल मैनेजमेंट से संपर्क किया है।
शॉप्रिक्स मॉल मैनेजर प्रमोद कुमार ने दावा किया कि 14 मार्च को लिफ्ट में किसी के फंसने की कोई घटना नहीं हुई। इस संबंध में संबंधित स्टाफ से कई बार पूछताछ की गई है। किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है और न ही मॉल मैनेजमेंट से संपर्क किया है।