फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 10th class student sexually assaulted in Hastinapur and case registered against accused youth

Meerut: हस्तिनापुर में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश, पीड़िता की हालत गंभीर

Tue, 02 Jan 2024 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Jan 2024 06:34 PM IST
सार

Meerut Crime News : हस्तिनापुर में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Meerut: 10th class student sexually assaulted in Hastinapur and case registered against accused youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा से युवक ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, इसी बीच गांव का ही एक युवक बाइक लेकर आया और छात्रा को स्कूल ले जाने की बात कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद वह छात्रा को जंगल की ओर ले गया। छात्रा ने विरोध किया तो उसने धमकी दे डाली। 

विज्ञापन

इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 

यह भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या

उधर, परिजनों का कहना है कि छात्रा की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी विजय बहादुर का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें, बढ़ सकती हैं किल्लतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed