फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 10th Class Student Killed by Car on NH-34, Third Death in Seven Days

मेरठ: एनएच-34 पर सात दिन में तीसरी मौत, दौड़ लगा रहे 10वीं के छात्र को कार ने कुचला, दो साथी घायल

Thu, 27 Aug 2026 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

मेरठ के रजपुरा फ्लाईओवर पर एनएच-34 में दौड़ लगा रहे तीन छात्रों को कार ने टक्कर मार दी। 17 वर्षीय 10वीं के छात्र अभिषेक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हैं। सात दिन में इसी क्षेत्र में यह तीसरी मौत है।

विज्ञापन
Meerut: 10th Class Student Killed by Car on NH-34, Third Death in Seven Days
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड स्थित एनएच-34 पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत हो गई। रजपुरा फ्लाईओवर पर दौड़ लगा रहे तीन छात्रों को मवाना की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सुबह दौड़ लगाते समय हुआ हादसा
परीक्षितगढ़ के दयालपुर निवासी मनीष गंगानगर के एक स्कूल में ड्राइवर हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा अभिषेक रजपुरा स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा का छात्र था। बताया गया कि मंगलवार सुबह अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ एनएच-34 स्थित रजपुरा फ्लाईओवर पर दौड़ लगा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान मवाना की ओर से आई कार ने तीनों छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: दो दिन से तैयारी में थे बदमाश, रेकी के बाद जिम के बाहर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अभिषेक की मौत
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अभिषेक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों घायल साथियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे के बाद गंगानगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाली कार और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

सात दिन में तीसरी मौत से उठे सवाल
एनएच-34 यानी मवाना रोड पर गंगानगर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में एक सप्ताह के भीतर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में तीन लोग घायल भी हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद आबादी क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे पर वाहनों की गति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed