फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meena Diwas: Girls presented colourful programmes, gave the message of girl education.

मीना दिवस : बालिकाओं ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम, बालिका शिक्षा का दिया संदेश

Wed, 24 Sep 2025 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Meena Diwas: Girls presented colourful programmes, gave the message of girl education.
सरधना। क्षेत्र के विद्यालयों में मीना दिवस छात्राओं ने धूमधाम से मनाते हुए बालिका शिक्षा का संद
सरधना। क्षेत्र के विद्यालयों में छात्राओं ने मीना दिवस धूमधाम से मनाते हुए बालिका शिक्षा का संदेश दिया। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलंजन में बुधवार को मीना दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानध्यापक ने फीता काटकर की। छात्राओं ने केक काटा और मीना का जन्मदिन मनाया। मीना दिवस का आयोजन बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और समानता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल के निर्देशन में क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय, कंपोजिट सरधना, कन्या कंपोजिट सरधना, कुशावली, कुलंजन, इस्लामाबाद, चांदना, छबडिया, मदारपुरा, मंढियाई कलां व मंढियाई खुर्द आदि में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लघुनाटिका, गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम हुए। इनमें बालिकाओं ने बाल अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता और बालिका सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया। नाटक प्रस्तुत कर बताया कि किस प्रकार मीना, एक शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक लड़की के रूप में समाज में बदलाव ला सकती है। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बालिकाओं से कहा कि मीना केवल एक पात्र नहीं, बल्कि हर उस बच्ची की प्रतीक है। इस अवसर पर शिक्षिका चित्रा, अमित शर्मा, श्याम दत्त शर्मा, सलाहुद्दीन, अमित कुमार, नागेंद्र सिंह, सुषमा, करिश्मा, सोनम, निशा, नाजनीन और आशा व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed