फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medice budget increase in corona virus spreading

कोरोना ने बढ़ाया दवाओं का बजट

Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
medice budget increase in corona virus spreading
कोरोना ने बढ़ाया दवाओं का बजट
विज्ञापन

मेरठ। केस एक- मासिक बजट में 4 हजार रुपये का इजाफा। राधा गार्डन निवासी सविता ने बताया कि कोरोना के कारण बचत शून्य हैं, आमदनी घटी है, लेकिन खर्चा तीन से चार हजार रुपया महीना बढ़ गया है। वो भी सिर्फ दवाओं और सफाई की चीजों पर। हर महीने सैनिटाइजर, साबुन, फिनायल, एंटीइंफेशन स्प्रे, विटामिन की गोलियां, प्रोटीन पाउडर अब बजट का अहम हिस्सा बन गए हैं।
केस टू-- आमदनी नहीं खर्चा बढ़ा
भागीरथी कुंज निवासी रोली कहती हैं कोरोना ने बेवजह के खर्चे बढ़ाए हैं, जिनके बारे में कभी सोचा भी न था। पिछले डेढ़ साल से शहद, नींबू, विटामिन, जिंक की गोलियां, काढ़ा, ग्रीन टी, मास्क और सेनेटाइजर इस पर हर महीने दो से तीन हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। जरूरी मेडिकल उपकरण घर लाए तो आठ से दस हजार रुपये का बिल बन गया।
विज्ञापन

आय के साधन सीमित
सविता और रोली की तरह ये परेशानी आज हर परिवार, हर गृहिणी की है जो पिछले डेढ़ साल से घर के बजट को प्रबंधित करने के लिए दिनरात जुटी हैं। महामारी ने इंसान को हर तरफ से तोड़ा है। आय के साधन सीमित हो गए। आर्थिक संकट गहराया। अपनों को खोने का गम सहा। पढ़ाई, नौकरी छूटी तो वहीं घर का मासिक बजट बेवजह बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाएं, मल्टी विटामिन, क्लीनिंग उत्पाद हुए अनिवार्य
इम्युनिटी बूस्टर दवाएं, सीरप, प्रोटीन पाउडर, एजिथ्रोमाइसिन, पेरासिटामोल, विटामिन सी, विटामिन डी की गोलियां, मल्टीविटामिन, जिंक, तुलसी वटी, घनगिलॉय वटी, काढ़ा पाउडर, शहद, च्यवनप्राश, ग्रीन टी, तुलसी, नीम के पेय पदार्थ अब हर घर की जरूरत बन चुके हैं। हर महीने ये चीजें घर पर आनी ही हैं ताकि इनके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

घर की सफाई अहम है इसलिए लोग
एंटीवायरल गोलियां, कुनैन की गोली, फिनाइल, स्प्रिट, हैंडवॉश, एंटीवॉयरल फिल्टर, टिशू, एयर प्यूरिफायर पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वहीं मास्क, सैनिटाइजर, डिसइंफेक्टर, दस्तानें भी कोरोना से बचाव के लिए अनिवार्य हो गए हैं जो घर पर होना जरूरी है। इन सबके बीच लोग अपनों की सुरक्षा के लिए ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन, थर्मल स्कैनर सहित कई मेडिकल उपकरण घर ला चुके हैँ। ताकि आपात स्थिति में चिकित्सक ने मिले तो प्राथमिक चिकित्सा दे सकें। घर में बुजुर्ग, बीमार हैं तो उनकी सेहत की नियमित जांच घर पर ही हो जाए। घर दवाखाने हो गए हैं। लोग महामारी से डरकर ये सारी चीजें नियमित ले रहे हैं और इनका खर्चा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed