फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: पैर की नस में जमा खून के थक्कों को दिल में जाने से रोका

Thu, 19 Oct 2023 03:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 03:08 PM IST
विज्ञापन
medical
फ़ोटो
विज्ञापन


पैर की नस में जमा खून के थक्कों को दिल में जाने से रोका

मेडिकल में पहली बार किया गया इस तरह का इलाज

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में पहली बार पैर की नस में जमा खून के थक्कों को दिल में जाने से रोकने के लिए इनफिरियर वेना कावा में फिल्टर लगाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि यह मेडिकल कॉलेज मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल में इस तरह इलाज का पहला केस है।

सह आचार्य और हृदयरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ धीरज सोनी ने बताया कि
अमर शर्मा निवासी मुरादाबाद के बाएं पैर में कुछ महीनों से खून के थक्के जम गए थे और उनके पैर में दर्द भी था। कलर डॉपलर रिपोर्ट में पाया गया कि थक्के जिन्हें हम क्लॉट्स भी कहते हैं, वे बाएं पैर की मुख्य शिरा कॉमन इलियक वेन तक पहुंच गए थे। इस तरह के थक्के टूट कर दिल में जा सकते हैं और मरीज को बड़ा हार्ट अटैक आ सकता है। पल्मोनरी इंबोलिज्म से मरीज मर भी सकता है। मरीज को इनफिरियर वेना कावा फिल्टर के बारे मे समझाया गया जो की क्लॉट्स को दिल में जाने से रोकते हैं। मरीज के तैयार होने पर उसे एडमिट कर इनफिरियर वेना कावा में सफलता पूर्वक फिल्टर लगाया गया। फिल्टर लगने के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में काफी मरीज इस बीमारी को लेकर आते हैं और कुछ तो इमरजेंसी में पल्मोनरी एंबोलिज्म से ग्रसित आते हैं, जिनको बचाना मुश्किल होता है। इनफिरियर वेना कावा फिल्टर लगा कर ऐसे मरीजों की जान बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed