फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व आज से, जुटेंगे 300 से ज़्यादा आयुर्वेदाचार्य

Fri, 10 Mar 2023 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
medical
तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व आज से, जुटेंगे 300 से ज़्यादा आयुर्वेदाचार्य
विज्ञापन


- उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

दिनभर तैयारियों में जुटा रहा जिला प्रशासन और पुलिस

मेरठ। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह में शनिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) में देशभर के 300 से ज्यादा आयुर्वेदाचार्य जुटेंगे। इसका उद्घाटन करने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। अधिकारी शुक्रवार को भी दिनभर तैयारी करते रहे।
पहले दिन दोपहर दो से पांच बजे तक ओपीडी में पतंजलि के वैद्य बालकृष्ण, पद्मश्री बालेंदु प्रकाश और जालौर से आम वाले वैद्य श्रीराम शर्मा अग्निकर्म व क्षार कर्म से पेनक्रियाज, कैंसर, लिवर आदि से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगे और इन बीमारियों के बारे में जानकारी देंगे। दूसरे दिन रविवार को ओपीडी में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक दिल्ली से आने वाले वैद्य विशाल त्रिपाठी, वैद्य अभय नारायण, वैद्य श्रीराम शर्मा, डॉ चंद्रेश तिवारी मरीज़ों को परामर्श देंगे। दूसरे ही दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक वैद्य स्वदेश भूषण शर्मा, वैद्य डीके मिश्रा, डॉ धीरज मोहन, उदर रोग, मनोरोग, त्वचा रोग, पाइल्स और किडनी रोग के मरीज़ों को देखेंगे। तीसरे दिन सोमवार को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक वैद्य विशाल त्रिपाठी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक शर्मा, वैद्य श्रीराम शर्मा, नाड़ी वैद्य पतंजलि, अभय नारायण तिवारी मरीज़ों को परामर्श देंगे। दूसरे दिन रविवार को उद्घाटन आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर प्रसाद दयालु करेंगे। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आएंगे।
विज्ञापन



महासम्मेलन में यह भी आएंगे
पहले दिन विशिष्ट अतिथि पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेजा रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सचिव हैं। वैद्य मनोज नेसरी रहेंगे, जो आयुष मंत्रालय में सलाहकार हैं। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राजवैद्य देवेंद्र त्रिगुणा रहेंगे, जो पद्मश्री और पद्मभूषण हैं। राजस्थान की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जयपुर के वाइस चांसलर प्रो. प्रदीप प्रजापति, गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी जामनगर के वाइस चांसलर मुकुल पटेल, बीएचयू के प्रो. मनोरंजन साहू आदि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में हो रहा देश का चौथा आयोजन

आयुर्वेद सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की तरफ से देशभर में इस तरह के हर साल पांच आयोजन होते हैं, यह चौथा आयोजन मेरठ में हो रहा है। हालांकि मेरठ में इस तरह का यह पहला आयोजन है। इसमें तीनों दिन ओपीडी में कोई भी उपचार के लिए आ सकता है।

===
1200 से अधिक यूजी पीजी के छात्र भी होंगे शामिल
प्रदेश महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण शर्मा ने बताया कि इसमें जिले के आठ कॉलेजों के यूजी और पीजी के 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाली 50 आयुर्वेदिक कंपनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दौरान आयुष मंत्रालय की तरफ से औषधीय पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed