फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical examination of rape victim done, accused arrested

Meerut News: दुष्कर्म पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Medical examination of rape victim done, accused arrested
मेरठ। 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और पुलिस ने 161 के बयान दर्ज किए। इस मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को छात्रा के कोर्ट में 164 के बयान होंगे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी आरोपी रोशन छह महीने से सिविल लाइन में फल का ठेला लगा रहा था। यहीं पर उसकी मुलाकात 11वीं की छात्रा से हुई। पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी चार नवंबर 2025 को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गांव ले गया और दुष्कर्म किया। रविवार को परिजनों ने पुलिस को मामले जानकारी दी। सोमवार को पुलिस रोशन के कमरे पर पहुंची। वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया और छात्रा को भी सुपुर्दगी में ले लिया। पुलिस ने 161 के बयान के बाद छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed