फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical college ko mili Bayosephti lab

मेडिकल कॉलेज को मिली बायोसेफ्टी लैब, अब जांच के वक्त नहीं होगा वायरस की चपेत में आने का खतरा

Fri, 06 Jan 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 06 Jan 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
medical college ko mili Bayosephti lab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज में अब ऐसी लैब क्लास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिसमें जांच करते समय टेक्नीशियन के वायरस की चपेट में आने का खतरा नहीं होगा। एयर प्रेशर पर संचालित होने वाली लैब में कीटाणुओं को बाहर फैलने से रोकने की क्षमता होगी। राज्य सरकार ने लैब के निर्माण संबंधी 3.68 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग के लिए इस लैब को संचालित किया जाना है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ. अनिता भटनागर जैन ने लैब का निर्माण संबंधी बजट जारी करने का आदेश जारी किया है। प्री फैब्रीकेटेड बायोसेफ्टी लैबोरेटरी क्लास (बीएसएल) के निर्माण का जिम्मा आवास एवं विकास परिषद को सौंपा गया है। मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग का कहना है कि लैब में सैंपल की जांच के दौरान वायरल वाले कीटाणुओं के फैलने की संभावना कहीं ज्यादा रहती है। ऐसे में लैब की टीम भी उसकी चपेट में आ सकती है। लेकिन अगर लैब में कई ऐसी सुविधायें दे दी जाएं, जिसके जरिये कीटाणु सैंपल बॉक्स से बाहर निकलें तो उसे फैलने से रोका जा सके तो जांच करने में आसानी होगी। इस लैब से न केवल जांच करने की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि बड़ी रिसर्च करने में भी आसानी होगी। क्योंकि कुछ सैंपल की जांच करने में खासी सावधानी बरतनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed