{"_id":"5f70f71f8ebc3e9bf96c4998","slug":"medical-college-gets-transparants-body-bag-meerut-news-mrt503418731","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को मिले पारदर्शी बॉडी बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को मिले पारदर्शी बॉडी बैग
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में रविवार को पारदर्शी बॉडी बैग आ गए हैं। इनकी कई दिनों से मांग की जा रही थी।
प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी करीब तीन दर्जन बॉडी बैग आए हैं। हालांकि इस्तेमाल करने से पहले अभी इनकी जांच की जाएगी कि कहीं कोई कमी तो नहीं है। शव पैक करने के दौरान कोई दिक्कत तो नहीं आएगी। इसके बाद ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
छह सितंबर को हुए शवों की अदला-बदली के मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की काफी फजीहत हुई थी। मेरठ के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का शव मोदीनगर चला गया था। मोदीनगर निवासी व्यक्ति के शव का मेरठ में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके बाद कई चिकित्सीय स्टाफ पर गाज गिरी थी। इसके पश्चात से ही पारदर्शी बॉडी बैग की मांग की जा रही थी।
दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज में एन 95 मास्क की कमी को फिलहाल आईएम पूरा करेगा। प्राचार्य ने बताया कि आईएमए के अधिकारियों ने एक हजार मास्क देने वायदा किया है। मेडिकल कॉलेज में एन 95 मास्क की काफी किल्लत है। इसके लिए शासन को लिखा गया है। पीपीई किट की भी मांग की गई है।