{"_id":"6afc5e5050a87f968f038227","slug":"media-eleven-defeated-common-eleven-by-77-runs-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106724-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मीडिया इलेवन ने कॉमन इलेवन को 77 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मीडिया इलेवन ने कॉमन इलेवन को 77 रन से हराया
विज्ञापन
लावड़ - जीत के बाद मीडिया इलेवन की टीम। स्रोत : संवाद
- देव राघव की 57 रन की तूफानी पारी, मैन ऑफ द मैच का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मीडिया इलेवन और कॉमन इलेवन के बीच टी-20 मैच खेला गया। मीडिया इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कॉमन इलेवन को 77 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। देव राघव को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कॉमन इलेवन के कप्तान आसिफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मीडिया इलेवन के कप्तान आजम रिजवी की अगुवाई में टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज देव राघव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिलाष कुमार ने 36 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन जोड़े। आकाश कुमार ने 18 रन का योगदान दिया।
इसके बाद कॉमन इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मीडिया इलेवन की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 11.3 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह मीडिया इलेवन ने 77 रन से शानदार जीत दर्ज की।