फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda's website hacked; pro-Pakistan messages displayed.

Meerut News: मेडा की वेबसाइट हैक, लिखे दिखे पाकिस्तान समर्थक संदेश

Sun, 28 Jun 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Meda's website hacked; pro-Pakistan messages displayed.
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की आधिकारिक वेबसाइट शनिवार को हैक हो गई। वेबसाइट के होमपेज पर पाकिस्तान समर्थक आपत्तिजनक शब्द लिखे दिखाई दिए। इस घटना से साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन

मेडा के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। हालांकि, यह अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है कि किसी संवेदनशील डेटा से छेड़छाड़ हुई है या नहीं। वेबसाइट पर स्वयं को OVERTHRASH1337 नामक हैकर समूह का सदस्य बताया गया है। इन संदेशों में पाकिस्तान समर्थक नारे और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। मेडा की तकनीकी टीम ने जांच की, लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद भी वेबसाइट नहीं चल पाई। प्रारंभिक जांच में वेबसाइट को डिफेस किया गया माना जा रहा है। इसका अर्थ है कि हैकर्स ने मुख्य पृष्ठ बदलकर अपने संदेश प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा पर चिंता
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हैकिंग का प्रभाव केवल होमपेज तक सीमित है। यह भी साफ नहीं है कि वेबसाइट के सर्वर और डेटा तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी वेबसाइट का हैक होना एक गंभीर विषय है। ऐसी घटनाएं डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं और आम नागरिकों के विश्वास को प्रभावित करती हैं। यदि वेबसाइट पर संवेदनशील जानकारी उपलब्ध हो, तो विस्तृत फॉरेंसिक जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed