फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meda's board meeting will be held on 11th, many proposals will be approved

स्पंदन समारोह में नृत्य प्रस्तुतियों से धमाल मचाया

Fri, 05 Sep 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Meda's board meeting will be held on 11th, many proposals will be approved
सुभारती में स्पंदन कार्यक्रम का हुआ समापन
- सुभारती विवि में तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय स्पंदन समारोह का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियों से धमाल मचा दिया। कार्यक्रम में एकल नृत्य (सोलो डांस) व समूह नृत्य (ग्रुप डांस) प्रतियोगिता में भरतनाट्यम गुरु रूपम, अंजना भारद्वाज, सौम्या गौर, प्रो. मोनिका मेहरोत्रा और स्वेता सिंह निर्णायक के रूप में रहीं।
विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष प्रो. भावना ग्रोवर ने कहा कि सभी प्रतियोगिताएं समसामयिक विषयों पर आधारित रहीं। इनमें चाहे वह नुक्कड़ नाटक का विषय ऑपरेशन सिंदूर हो या मिमिक्री का सेव वाटर, ग्रुप डांस की लोक नृत्य विधा हो या समूह गायन की राष्ट्रीयता की थीम, फैशन शो का इंडियन फेस्टिवल हो या पोस्टर मेकिंग। उन्होंने कहा कि सुभारती अपने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना चाहता है। इसीलिए ऐसे आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन

एकल नृत्य में केरल वर्मा सुभारती विज्ञान संकाय की विद्यार्थी हर्षी प्रथम स्थान पर रही। सुभारती शिक्षा संकाय की छात्रा इतिशा शर्मा दूसरे एवं नंदलाल बोस सुभारती ललित कला संकाय के छात्र अर्पित मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा जिन विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं, उनमें पत्रकारिता विभाग की मनीषा कुमारी, मेघा वर्मा, सुभारती इंजिनियरिंग संकाय से अदिति, फिजियोथेरैपी से दिव्यांशी चौधरी,लिबरल आर्टस विभाग से नाबिहा हैदर, विधि संकाय से जाहिरा हसन और सृष्टि और निधि सक्सेना का मनमोहक एकल प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. ज्योति मधुर एवं सोनल जैन ने किया। वहीं, लिबरल आर्ट्स विभाग की सहायक आचार्या डॉ. अमृता चौधरी के संयोजन में आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुभारती पॉलिटेकनिक कॉलेज की रही। दूसरे स्थान पर सुभारती फिजियोथैरेपी व तीसरे स्थान पर सुभारती इंजिनियंरिंग संकाय की टीम रही। इसके अतिरिक्त मासकॉम और लिबरल की टीम का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में सुभारती ललित कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. पिंटू मिश्रा, सुभारती नैचुरोपैथी एवं यौगिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अभय शंकर गौड़ा, पॉलिटेकनिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुभाष चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed