{"_id":"68741952f91834ecae0e70d1","slug":"meda-will-provide-plots-more-than-4-thousand-people-meerut-news-c-14-1-mrt1050-915741-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार लोगों को प्लॉट देने की तैयारी, लेआउट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार लोगों को प्लॉट देने की तैयारी, लेआउट तैयार
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से अब दूसरे फेज के अंतर्गत करीब चार हजार लोगों को विभिन्न योजनाओं में प्लॉट देने की तैयारी है। इसके लिए लैंड मोनेटाइजेशन किया गया है, जिसके अंतर्गत 22 हेक्टेयर में प्लाटिंग कर लेआउट तैयार किया गया है। इससे पहले फरवरी में पहले फेज के अंतर्गत ड्रॉ के जरिए लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए थे।
मेडा की गंगानगर, लोहिया नगर, वेद व्यसपुरी, शताब्दी नगर, मेजर ध्यानचंद नगर, पल्लवपुरम, मंगल पांडे नगर, श्रद्धापुरी, सैनिक विहार समेत विभिन्न योजनाओं में लैंड मोनेटाइजेशन कराया गया था। इसके तहत जब योजना विकसित की गई थी उस दौरान दूरसंचार, चारागाह, पोस्ट ऑफिस आदि के लिए भी भूमि चिन्हित की गई थी। इनका मौजूदा समय में प्रयोग नहीं है। ऐसे में प्लाटिंग कर ले आउट तैयार किया गया है। इसमें कुल 974 प्लॉट सृजित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मध्यम और उच्च आय वर्ग के लिए 782 प्लॉट निकाले गए हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के लिए भी नौ प्लॉट हैं।
इनके अलावा अल्प आय वर्ग के लिए 101 तथा व्यवसायिक के लिए 71 प्लॉट रखे गए हैं। दूसरी ओर नर्सिंग होम के लिए पांच, पेट्रोल पंप के लिए एक तथा कम्युनिटी सेंटर के लिए भी एक प्लॉट रखा गया है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि लैंड मोनेटाइजेशन के अंतर्गत दूसरे फेज के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक परिवार में चार लोगों का आंकड़ा मानें तो चार हजार लोग सीधे लाभान्वित होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि कांवड़-यात्रा के बाद से इस पर काम शुरू होगा।