{"_id":"66baa19ff80b2ed4f204ce96","slug":"meat-fed-to-students-in-primary-school-in-meerut-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में प्राइमरी स्कूल में छात्रों को खिलाया मांस, हंगामे के बाद आरोपी इकबाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में प्राइमरी स्कूल में छात्रों को खिलाया मांस, हंगामे के बाद आरोपी इकबाल गिरफ्तार
Tue, 13 Aug 2024 05:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Aug 2024 05:28 AM IST
सार
स्कूल में 20 छात्र पढ़ते हैं। सोमवार को इनमें से छह छात्र ही आए थे जिनमें दो हिंदू थे। आरोप है कि हेडमास्टर ने दो छात्रों से होटल से मांसाहार मंगवाया और मिड-डे मील के साथ छात्रों को उसे खिलवाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के एक प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक की ओर से छात्रों को मांस खिलाने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर मोहम्मद इकबाल खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
यह मामला मेरठ के वैदवाड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल का है। स्कूल में 20 छात्र पढ़ते हैं। सोमवार को इनमें से छह छात्र ही आए थे जिनमें दो हिंदू थे। आरोप है कि हेडमास्टर ने दो छात्रों से होटल से मांसाहार मंगवाया और मिड-डे मील के साथ छात्रों को उसे खिलवाया। स्कूल में बुढ़ाना गेट जत्तीवाड़ा निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग और उसका बड़ा भाई भी पढ़ते हैं। बड़े भाई ने आरोप लगाया कि उसने मांस खाने से मना कर दिया, लेकिन उसके दिव्यांग भाई ने जानकारी न होने पर उसे खा लिया। घर आने पर उसने परिजनों को यह बात बताई।
विज्ञापन
हेडमास्टर ने कहा गलत है आरोप
हेडमास्टर मो. इकबाल खान ने छात्रों द्वारा लगाए गए मांस खिलाने के आरोप को निराधार बताया है। उन्हाेंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। स्कूल के बाहर जब शोर हुआ तब उन्हें उन पर लगाए गए आरोप की जानकारी हुई।
विज्ञापन
जांच में प्रथम दृष्टया छात्रों से मांस मंगवाने और खिलाने की जानकारी मिलने पर हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप को सौंपी गई है। जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -आशा चौधरी, बीएसए