Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDM meals will now be under digital monitoring

Meerut News: अब डिजिटल निगरानी में रहेगी मिड डे मील की थाली

Wed, 18 Nov 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
MDM meals will now be under digital monitoring
- प्रेरणा डिजिटल रजिस्टर एप से होगी भोजन वितरण की निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना की निगरानी अब डिजिटल तरीके से की जाएगी। बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और वितरण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन भोजन की थाली और खाना खाते बच्चों की अधिकतम पांच तस्वीरें प्रेरणा डिजिटल रजिस्टर एप पर अपलोड करनी होंगी। सोमवार को वितरित होने वाले फल और बुधवार को दिए जाने वाले दूध की फोटो भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
रजिस्टर के साथ तस्वीरों से भी होगी निगरानी
अभी तक विद्यालयों में एमडीएम पंजिका में भोजन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या दर्ज कर वितरण की जानकारी दी जाती थी। नई व्यवस्था में अब डिजिटल साक्ष्य भी अनिवार्य कर दिए गए हैं। एप पर अपलोड तस्वीरों के माध्यम से अधिकारी भोजन की उपलब्धता, गुणवत्ता और वितरण की स्थिति का आकलन कर सकेंगे। इसका उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाना और अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को प्रतिदिन अधिकतम पांच फोटो अपलोड करनी होंगी। इनमें भोजन की थाली और खाना खाते बच्चों की तस्वीरें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही सोमवार को फल और बुधवार को दूध वितरण की फोटो भी एप पर दर्ज करनी होगी। विद्यालयों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर होगी फोटो अपलोड करने की जिम्मेदारी
नई व्यवस्था के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी प्रधानाध्यापक को सौंपी गई है। उन्हें प्रतिदिन निर्धारित प्रक्रिया के तहत तस्वीरें अपलोड कराने के साथ भोजन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। मुख्यालय स्तर से भी अपलोड तस्वीरों की समीक्षा की जाएगी। भोजन की गुणवत्ता में कमी, वितरण में लापरवाही या रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम व्यवस्था की निगरानी को प्रभावी बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed