फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA will settled 254 allottees

Meerut News: हवाई पट्टी के 254 आवंटियों के लिए मेडा ढूंढेगा जमीन

Thu, 16 Mar 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
MDA will settled 254 allottees
मेरठ। परतापुर में हवाई पट्टी विस्तारीकण के चलते एयरपोर्ट एन्क्लेव के 254 आवंटियों को एक जगह बसाने के लिए मेडा जमीन तलाशेगा। बीते कई साल से परेशान आवंटियों को अन्य योजना में समायोजित करने का भी प्रस्ताव दिया गया है। डीएम से मिलकर मेडा जमीन की मांग करेगा। अर्बन सीलिंग की जमीन मिलती है तो उस पर सभी प्लॉट धारकों को बसाया जा सकता है।
विज्ञापन


मेरठ से 50 सीटर छोटे विमान की उड़ान के लिए रनवे की लंबाई 1800 मीटर व चौड़ाई 30 मीटर होनी चाहिए। अभी हवाई पट्टी की चौड़ाई 23 मीटर व लंबाई 1500 मीटर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एआईए) ने 227 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई थी। सरकारी विभागों के साथ ही वन विभाग की भी कुल 86 एकड़ भूमि एआईआई को हस्तांतरित होनी है। इसके अलावा 141 एकड़ भूमि और चाहिए। हवाई पट्टी विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एआईए) ने जमीन ले ली थी। ऐसे में इन प्लॉट के स्वामियों को कब्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


22 आवंटी हो चुके समायोजित
हवाई पट्टी विस्तारीकण से 276 आवंटी प्रभावित हुए थे। इनके लिए मेडा ने अन्य योजना में समायोजन का विकल्प रखा। 22 आवंटियों ने रुझान जताया, जबकि 254 अभी भी कब्जे की मांग कर रहे हैं। पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में इन आवंटियों के लिए अन्यत्र जमीन तलाशने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। ब्याज सहित रकम भी वापस की जाएगी। ब्याज का निर्धारण होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटियों को मिलेगा हक
परतापुर क्षेत्र में एयरपोर्ट एन्क्लेव के 254 आवंटियों को मेडा बसाएगा। इसके लिए जमीन तलाशी जाएगी। आवंटियों को उनका हक हर हाल में दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो जिला प्रशासन से जमीन मांगी जाएगी। -अभिषेक पांडेय, मेडा उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed