फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA will now sell 875 Samajwadi Lohia residences to builders

मेरठ: एमडीए अब बिल्डर्स को बेचेगा 875 समाजवादी लोहिया आवास

Fri, 10 Feb 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
MDA will now sell 875 Samajwadi Lohia residences to builders
मेरठ। लोहिया नगर और शताब्दी नगर में निर्मित-अर्द्धनिर्मित 875 समाजवादी लोहिया आवास एमडीए अब बिल्डर्स को बेचेगा। संबंधित अधिशासी अभियंताओं ने जमीन की कीमत तथा निर्माण के खर्च की गणना कर रिपोर्ट सौंप दी है। यह आवास बिल्डरों को बेचने का प्रस्ताव बनाकर सचिव के पास भेजा जा चुका है, जो 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सपा सरकार ने 2014-15 में जिले में 1500 लोहिया आवास बनाने का लक्ष्य दिया था। एमडीए ने शताब्दी नगर में 570 और लोहिया नगर में 305 आवास बनाने का काम शुरू किया। तय हुआ कि शताब्दी नगर में टाइप ए के 120 आवास करीब 18 करोड़, टाइप बी के 170 आवास करीब 24 करोड़ और टाइप सी के 280 आवास करीब 30 करोड़ के बनेंगे। वहीं, लोहिया नगर में टाइप एक के 150 आवास करीब 24 करोड़ और टाइप बी के 26 करोड़ रुपये के बनेंगे। एमडीए ने इन आवासों का बनाने का काम शुरू कर दिया। बाद में इनका निर्माण रुक गया। वर्तमान में दोनों जगह कई आवास निर्मित और कई अर्द्धनिर्मित हैं। एमडीए अफसरों का कहना है कि इन आवासों के प्रति लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। तय किया गया है कि अब इन आवासों को बल्क (एक साथ) बिल्डर्स को बेचा जाएगा।
विज्ञापन

एमडीए के मुख्य अभियंता वीके सोनकर का कहना है कि लोहिया नगर व शताब्दी नगर के समाजवादी लोहिया आवास के प्रस्ताव को लेकर फाइल आई है। मगर उसे पढ़ा नहीं है। अभी कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed