फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MDA team sealed Tanya's slater house in Meerut

एमडीए ने किया तान्या का स्लाटर हाउस सील, अवैध बूचड़खानों पर हुई थी बड़ी कार्रवाई

Sun, 28 Apr 2019 12:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
MDA team sealed Tanya's slater house in Meerut
स्लाटर हाउस को सील करने के बाद बाहर निकलते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

कई बार की हां-हां ना-ना के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एमडीए की टीम ने गांव अलीपुर स्थित तान्या मीट फैक्टरी का संचालन बंद कराते हुए स्लाटर हाउस को सील कर दिया। हालांकि पूरी फैक्टरी व गोदाम को खुला ही छोड़ दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल उपलब्ध होने के कारण फैक्टरी संचालक ने कोई विरोध नहीं किया। 

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही शासन स्तर द्वारा अवैध बूचड़खानों, रैंडरिंग प्लांट व मुर्गी दाना प्लांटों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिसमें 11 फैक्टरियों को एमडीए ने सील किया था। एमडीए ने गांव अलीपुर स्थित तान्या मार्केटिंग पर भी एमडीए का मानचित्र पास न होने के कारण उसको भी सील लगाने के लिये कई बार फोर्स की मांग की थी। लेकिन सील लगाने के लिए उपयुक्त पुलिस बल न मिलने के कारण इस फैक्टरी को सील नहीं किया जा सका था। 
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम संतोष कुमार, एमडीए के तहसीलदार करनवीर सिंह, सीओ किठौर आलोक सिंह, एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह, नोडल अधिकारी आलोक रंजन, अवर अभियंता ओमपाल सिंह, राकेश महलवाल सहित भारी पुलिस बल फैक्टरी पहुंचा। अधिकारियों ने फैक्टरी संचालक हाजी नदीम यासीन से फैक्टरी सील करने की बात कही। फैक्टरी संचालक ने कोई विरोध नहीं किया। अधिकारियों ने पहले स्लाटर हाउस का संचालन बंद कराया तथा एक-एक कर स्लाटर हाउस के सभी गेटों पर सील लगा दी। एमडीए ने उस गेट को भी सील कर दिया जिससे तैयार माल बाहर निकाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानक से कहीं अधिक मिले पशु
फैक्टरी को एक दिन में केवल 500 पशु काटने की अनुमति है। लेकिन जब पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां एक हजार से ज्यादा पशु मिले। वहीं फैक्टरी दिन-रात चलाई जा रही है। 

पूरी फैक्टरी सील क्यों नहीं
एमडीए द्वारा पूरी फैक्टरी का मानचित्र पास होना चाहिए। पूरी फैक्टरी का मानचित्र पास भी नहीं है। लेकिन अधिकारियों ने केवल स्लाटर हाउस को ही सील किया। पूरी फैक्टरी व गोदाम ऐसे ही खुले छोड़ दिए गए।

एसडीएम ने दोबारा सील कराया
एमडीए ने स्लाटर हाउस में पशुओं को ले जाने वाले रास्ते को ठीक से सील नहीं किया। जिससे फैक्टरी संचालक कभी उस सील को हटाकर दोबारा संचालन शुरू कर सकता था। लेकिन एसडीएम संतोष कुमार ने सीसीटीवी कैमरे में देखकर दोबारा उसे ठीक से सील कराया। 

स्लाटर हाउस सील किया
एमडीए की मांग पर पुख्ता पुलिस बल उपलब्ध कराकर उनके नेतृत्व में फैक्टरी के स्लाटर हाउस सील कर दिया गया है। - संतोष कुमार, एसडीएम सदर

फैक्टरी का संचालन सील किया
फैक्टरी के पास एमडीए का मानचित्र पास नहीं है, जिस कारण इस पर सील लगाने का कई बार प्रयास किया गया। लेकिन पुख्ता पुलिस बल न मिलने के कारण नहीं लग सकी। शनिवार को फैक्टरी के संचालन को पूर्ण रुप से सील कर दिया गया। - करनवीर सिंह, तहसीलदार एमडीए

जानबूझकर कार्रवाई की
हम इस मसले को लेकर अदालत में गए हैं। हमें समय दिया जाना चाहिए था। लेकिन एमडीए ने जानबूझकर कार्रवाई की। - हाजी नदीम, फैक्टरी संचालक

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed