फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mda send notice to garh road institutions

गढ़ रोड के सभी संस्थानों को एमडीए ने दिए नोटिस

Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
mda send notice to garh road institutions
गढ़ रोड पर सभी संस्थानों को एमडीए ने दिए नोटिस
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। एमडीए ने गढ़ रोड पर स्थित अस्पतालों, मंडपों और कई संस्थानों को नक्शा प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जोनल अधिकारी ने बृहस्पतिवार से सभी संस्थानों को नोटिस भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। इन संस्थानों को पार्किंग के विकल्प के साथ 15 दिनों में नोटिस का जवाब देने का समय दिया गया है।
गढ़ रोड पर कई प्रमुख अस्पताल, मंडप व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य प्रमुख संस्थान हैं। इन संस्थानों के बाहर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सड़क पर ही वाहन खड़े रहने से यहां जाम लगता है। इसके लिए एमडीए को भी जिम्मेदार माना जाता है। इसी को देखते हुए एमडीए ने इन संस्थानों को नोटिस भेजना शुरू किया है। खास बात ये है कि उन संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है जो शमन कराकर नक्शा पास करा चुके हैं। इन संस्थानों को शमन के अनुरूप अपना जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर नक्शा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आनंद, न्यूटिमा सहित कई अस्पतालों को नोटिस
इस क्षेत्र में शहर के कई प्रमुख अस्पताल मौजूद हैं। आनंद अस्पताल की पार्किंग सड़क पर रहती हैं। वहीं, एमडीए अफसरों के अनुसार न्यूट्रिमा अस्पताल की पार्किंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा गढ़ रोड पर ऐसे कई शोरूम हैं उन्होंने भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देकर फिर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगा एमडीए
यह पहली बार नहीं है जब एमडीए ने कड़ा रूख अपनाते हुए नोटिस भेजने की कार्रवाई की है। इससे पहले भी एमडीए कई बार गढ़ रोड के व्यापारियों को ग्रीन बेल्ट पर किए गए निर्माण पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन इसके बाद आगे की कार्रवाई कभी नहीं हो सकी और एमडीए अफसरों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

पार्किंग प्लान लागू करना होगा
गढ़ रोड स्थित सभी बड़े संस्थानों को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी को पार्किंग व्यवस्था को प्लान में दिखाना होगा और उसे लागू करना होगा। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। - विनीत कुमार, जोनल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed