फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mda New vc get charged and went on leave

अवैध कॉलोनियों पर रहेगी रोक, होगा सुनियोजित विकास : उपाध्यक्ष

Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mda New vc get charged and went on leave
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने मंगलवार शाम चार बजे करीब कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। डीएम हापुड़ बनाये गए मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने दफ्तर पहुंचकर संजय कुमार मीणा को चार्ज देकर हापुड़ के लिए रवाना हो गए और वहां डीएम का चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी विकास योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समय से पूरा कराना प्राथमिकता रहेगा। साफ कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ रोक लगी रहेगी और अभियान भी चलता रहेगा। इसी के साथ शहर का सुनियोजित विकास कराया जाएगा। शहर में नमो भारत रैपिड रेल कॉरीडोर, इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड आदि विकास योजनाओं की मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे पहले मेडा अधिकारियों ने अभिषेक पाण्डेय को जिलाधिकारी हापुड़ बनने की बधाई दी और उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा का बुके देकर स्वागत किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान मेडा सचिव आनंद कुमार सिंह, मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता भानु प्रताप, अर्पित यादव, पवन भारद्वाज, धीरज यादव, थमन पाल सिंह, यशवीर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी। अफसरों ने बताया कि चार्ज लेने के बाद उपाध्यक्ष वापस चले गए और सप्ताहभर बाद आएंगे। तब तक सचिव आनंद कुमार सिंह पर प्रभार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed