फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MBBS student suicide: I failed as a doctor, a burden on the earth... Doctor's parents started crying

MBBS छात्रा सुसाइड : मैं डॉक्टर के रूप में फेल, धरती पर बोझ... सुसाइड नोट पढ़कर रोने लगे डॉक्टर माता-पिता

Fri, 13 Dec 2024 11:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Dec 2024 11:47 PM IST
सार

पुलिस ने छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें यह भी लिखा है कि मुझे पशु सेवा, लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करना और समाज सेवा करना अच्छा लगता है। 

विज्ञापन
MBBS student suicide: I failed as a doctor, a burden on the earth... Doctor's parents started crying
मोर्चरी पर अनुष्का के साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचवटी कॉलोनी के सामने नर्सिंग होम में परिवार के साथ रह रही मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉ. एसपी सिंह की बेटी अनुष्का सिंह (23) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अनुष्का सिंह एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा थी। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि छात्रा के कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीवन से हताश होकर जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन

 

MBBS student suicide: I failed as a doctor, a burden on the earth... Doctor's parents started crying
अनुष्का के साथी स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर थाना क्षेत्र में मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी के सामने डॉ. एसपी सिंह का अनुदेव नर्सिंग होम है। जहां उनकी पत्नी डॉ. ऊषा सिंह प्रैक्टिस करती हैं। डॉ. एसपी सिंह मेरठ मेडिकल अस्पताल में कार्यरत हैं। परिवार नर्सिंग होम में ऊपरी मंजिल पर रहता है। उनकी छोटी बेटी दिव्यानी बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। बड़ी बेटी अनुष्का सिंह अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब छह बजे परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

MBBS student suicide: I failed as a doctor, a burden on the earth... Doctor's parents started crying
अनुष्का के माता-पिता का अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
लिखा- पशु सेवा और समाजसेवा अच्छा लगता है
अनुष्का के कमरे से मिले सुसाइड नोट में अंग्रेजी में लिखा है कि- मेरे सपने महत्वकांक्षी हैं। मैंने एमबीबीएस किया है, परंतु मैं एक डॉक्टर के रूप में फेलियर हूं। मुझे पशु सेवा, लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करना और समाज सेवा करना अच्छा लगता है। मैं धरती पर बोझ की तरह हूं। घरवालों के लिए बहुत सारा प्यार। सुसाइड नोट का पढ़कर पिता और माता बुरी तरह रोने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed