{"_id":"5f17f7828ebc3e63a9303ae6","slug":"mbbs-copy-scam-sit-team-has-sent-notices-to-31-employees-of-ccsu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस कॉपी घोटाला: एसआईटी ने सीसीएसयू के 31 कर्मचारियों को भेजा नोटिस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस कॉपी घोटाला: एसआईटी ने सीसीएसयू के 31 कर्मचारियों को भेजा नोटिस, मचा हड़कंप
Wed, 22 Jul 2020 01:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:53 PM IST
सार
- कॉपी घोटाले में सीसीएसयू के 31 कर्मचारियों को नोटिस
- एमबीबीएस कॉपी घोटाला : एसआईटी ने सभी को बयान देने लखनऊ बुलाया
- एमबीबीएस के अलावा स्नातक और परास्नातक की कॉपी भी बदलने की बात आई थी सामने
विज्ञापन
सीसीएसयू
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में दो साल पहले हुए एमबीबीएस कॉपी घोटाले में एसआईटी की टीम ने 31 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। सभी को पांच दिन में लखनऊ बयान देने के लिए बुलाया है। इससे विवि में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
बता दें कि 17 मार्च 2018 को एसटीएफ ने छात्र कविराज और विवि के तीन कर्मचारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। खुलासा किया था कि कैंपस का छात्र नेता कविराज विवि के कर्मचारियों की मदद से एमबीबीएस की कॉपियां बदलवा देता था। एमबीबीएस के अलावा स्नातक और परास्नातक की कॉपी भी बदलने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शासन के निर्देश पर जांच लखनऊ एसआईटी को दे दी गई थी। सीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने विवि में दो बार कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। कॉपी के बंडलों से 30 कॉपियां भी टीम साथ ले गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: किसानों ने किया महापंचायत का एलान, मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात न कराने को लेकर भारी आक्रोश
इस मामले में अब एसआईटी ने 2015 से 2018 तक उत्तर पुस्तिका सेक्शन विभाग में तैनात रहे 31 कर्मचारियों को बयान देने के लिए लखनऊ बुलाया है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में वह बयान देने कैसे जाएंगे। वह टीम को पत्र लिखकर बाद में बुलाने की मांग कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/